Mahindra ka Big Surprise: Scorpio-N Facelift भारत में हुई लॉन्च, ₹13.69 लाख से शुरू; जानें क्या-क्या बदला!

Mahindra ka Big Surprise 15 अगस्त का इंतजार खत्म! महिंद्रा ने स्वतंत्रता दिवस से 10 दिन पहले ही अपनी सबसे चहेती एसयूवी स्कॉर्पियो-एन के फेसलिफ्ट अवतार से पर्दा उठा दिया है। नए फीचर्स, नए वेरिएंट और बिल्कुल नए अंदाज के साथ बाजार में उतरी इस गाड़ी की पूरी ए-टू-जेड जानकारी पढ़ें इस स्पेशल रिपोर्ट में।

ऑटो जगत में चर्चा गरम थी कि महिंद्रा 15 अगस्त के मौके पर अपनी किसी बड़ी गाड़ी को पेश करेगी। लेकिन कंपनी ने बिना किसी शोर-शराबे के चुपके से Mahindra Scorpio-N Facelift को भारतीय बाजार में उतारकर सभी को चौंका दिया है।

अगर आप भी इस बात से शिकायत करते थे कि स्कॉर्पियो-एन जैसी दमदार एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ या ADAS जैसे ट्रेंडी फीचर्स नहीं मिलते, तो महिंद्रा ने आपकी इस शिकायत को हमेशा के लिए दूर कर दिया है।

कीमत में कितना इजाफा? (Price & Variants)

नए अवतार और हाइटेक फीचर्स के साथ आई नई स्कॉर्पियो-एन अब पहले से थोड़ी महंगी हो गई है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹13.69 लाख तय की है, जो इसके टॉप वेरिएंट के लिए ₹25.49 लाख तक जाती है।

अगर पुराने मॉडल से तुलना करें तो बेस से टॉप तक यह कार लगभग ₹55,000 महंगी हुई है (पुराना मॉडल ₹13.49 लाख से ₹24.95 लाख के बीच आता था)।

कीमत का त्वरित ओवरव्यू:

  • बेस वेरिएंट (Z2): ₹13.69 लाख (एक्स-शोरूम)
  • टॉप वेरिएंट (Z8L): ₹25.49 लाख (एक्स-शोरूम)
  • ADAS वेरिएंट्स की शुरुआत: ₹21.31 लाख (एक्स-शोरूम)

नए फेसलिफ्ट में क्या-क्या नया मिलेगा?

महिंद्रा ने ग्राहकों के फीडबैक को गंभीरता से लेते हुए कार के केबिन और सेफ्टी किट में कई बड़े बदलाव किए हैं:

  1. पैनोरमिक सनरूफ (Panoramic Sunroof): अब तक स्कॉर्पियो-एन में केवल सिंगल-पेन सनरूफ मिलती थी, लेकिन नए टॉप Z8L वेरिएंट में अब आपको बड़ा पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा।
  2. 540-डिग्री कैमरा और ADAS Level-2: तंग जगहों में पार्किंग और ऑफ-रोडिंग को आसान बनाने के लिए इसमें 540-डिग्री सरराउंड व्यू कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर और एडवांस सेफ्टी के लिए Level-2 ADAS दिया गया है।
  3. बड़ा स्क्रीन और नया केबिन अहसास: डैशबोर्ड पर अब 12.3-इंच का फ्लोटिंग HD टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और ड्राइवर के लिए 10.25-इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
  4. नया ‘Z8S’ वेरिएंट हुआ शामिल: कंपनी ने लाइनअप में Z6 और Z8 के बीच की दूरी खत्म करने के लिए नया Z8S वेरिएंट पेश किया है, जिसमें 17-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, LED प्रोजेक्ट हेडलैंप्स और DRLs जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

किस वेरिएंट में क्या मिलेगा? (Variant-wise Breakdown)

अगर आप भ्रमित हैं कि आपकी जरूरत के हिसाब से कौन-सा वेरिएंट सही रहेगा, तो इस टेबल से सब साफ हो जाएगा:

वेरिएंटमुख्य आकर्षण और फीचर्स
Z2 (Base)एलईडी टेल लैंप्स, टचस्क्रीन सिस्टम, ESP, हाइड्रोलिक स्टीयरिंग, सेकंड-रो एसी वेंट, वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक।
Z48-इंच इन्फोटेनमेंट, इलेक्ट्रिक ORVMs, क्रूज कंट्रोल, रियर वाइपर-वाशर, रूफ स्पॉयलर।
Z6सिंगल-पेन सनरूफ, इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, रिवर्स कैमरा, 6-स्पीकर ऑडियो सेटअप।
Z8S (New)17-इंच डायमंड-कट अलॉय, LED प्रोजेक्टर लैंप्स, 12.3-इंच HD टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर।
Z8L (Top)पैनोरमिक सनरूफ, Level-2 ADAS, 540-डिग्री सराउंड कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर।

अगर, आप एक मजबूत, लैडर-ऑन-फ्रेम (रग्ड) 7-सीटर एसयूवी ढूंढ रहे थे, जो कच्ची और पक्की दोनों सड़कों पर बिना झिझके चले—और साथ ही जिसमें आधुनिक दौर के सभी लग्जरी फीचर्स भी हों, तो Scorpio-N Facelift इस समय सेगमेंट में सबसे सटीक बैलेंस पेश करती है। महज ₹55 हजार की बढ़ोतरी के बदले पैनोरमिक सनरूफ और ADAS जैसे फीचर्स का मिलना पैसा वसूल डील साबित हो सकता है।