छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए महतारी शक्ति लोन योजना की शुरुआत की है। यह योजना विशेष रूप से महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए बनाई गई है, जिससे वे अपने व्यवसाय को शुरू करने के लिए ₹10,000 से ₹25,000 तक का लोन ले सकती हैं।
महतारी शक्ति लोन योजना का उद्देश्य
यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है। इस योजना के तहत बिना किसी गारंटी और कम कागजी कार्यवाही के साथ लोन दिया जाता है। इससे महिलाएं नया व्यवसाय शुरू कर सकती हैं और आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
Mahtari Shakti Loan Yojana Description
योजना का नाम | महतारी शक्ति लोन योजना |
लोन की राशि | ₹10,000 से ₹25,000 तक |
योग्यता | छत्तीसगढ़ की महिलाएं विशेष रूप से महतारी वंदन योजना की लाभार्थी |
आवश्यक दस्तावेज | न्यूनतम (बिना गारंटी) |
बैंक | राज्य ग्रामीण बैंक |
उद्देश्य | महिलाओं का आर्थिक अधिकार और स्वरोजगार को बढ़ावा |
लॉन्च की तारीख | दिसंबर 2024 |
लाभार्थियों की संख्या | लगभग 17.5 लाख महिलाएं |
महतारी शक्ति लोन योजना के लाभ (Benefit)
- महिलाओं को स्वरोजगार व्यापार शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता।
- ₹10,000 से ₹25,000 तक का लोन बिना गारंटी प्रदान किया जाएगा।
- महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करने में मदद करता है।
- ग्रामीण महिलाओं के क्षमता कौशल को बढ़ावा देता है।
- राज्य ग्रामीण बैंक में खाता रखने वाली 17.5 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा।
- महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को ताकत बनाना।
महतारी शक्ति लोन योजना की पात्रता (Eligibility)
- महिला लाभार्थी को महतारी वंदन योजना के तहत ₹1,000 मासिक वित्तीय सहायता प्राप्त होनी चाहिए।
- आवेदक के पास राज्य ग्रामीण बैंक में एक्टिव खाता होना चाहिए।
- केवल महिला लाभार्थी ही इस योजना के लिए योग्य होंगी।
Also Read
PM Yuva Loan Yojana 2025: कैसे मिलेगा ₹5 लाख तक का लाभ कैसे करे आवेदन पूरी जानकारी
महतारी शक्ति लोन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- बैंक खाते की पासबुक
- चालू मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- व्यवसाय विवरण
महतारी शक्ति लोन योजना के लिए आवेदन
- अपनी नजदीकी राज्य ग्रामीण बैंक शाखा में जाएं।
- आवेदन फॉर्म लें और भरें।
- आवश्यक दस्तावेज जमा करें (जैसे- पहचान प्रमाण)।
- अपने व्यवसाय की योजना अटैच्ड करें।
- बैंक आपके आवेदन और व्यवसाय योजना की review करेगा।
- स्वीकृति मिलने पर लोन राशि आपके खाते में जमा कर दी जाएगी।
निष्कर्ष
महतारी शक्ति लोन योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो जल्द से जल्द अपने राज्य ग्रामीण बैंक शाखा में जाकर आवेदन करें।
नमस्ते! मेरा नाम लकी तिवारी है। मुझे कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में तीन साल का अनुभव है। मैं इस वेबसाइट का संस्थापक हूं और खास तौर पर सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी देता हूं। मैं प्रधानमंत्री और राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं, सब्सिडी, पेंशन योजनाओं, शिक्षा, रोजगार, किसान कल्याण और सरकारी लाभ से संबंधित आर्टिकल लिखता हूँ। मेरी लेखन शैली सरल और स्थानीय हिंदी में होती है, जिससे आम लोगों तक सटीक और उपयोगी जानकारी आसानी से पहुँच सके।