5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके चलते हर पार्टी ज़ोरों शोरों से तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने देश के सबसे बड़े सूबों में से एक उत्तरप्रदेश के युवाओं को रिझाने में लगे हुए हैं। साथ ही कांग्रेस की ओर से युवाओं के लिए चुनावी घोषणा पत्र (Youth manifesto) जारी किया गया है। जी हाँ, कांग्रेस ने यूथ मेनिफेस्टो (Youth manifesto)जारी किया हैं। इस घोषणापत्र के जरिए कांग्रेस प्रदेश के युवाओं को लुभाने की कोशिश कर रही है। वहीं कांग्रेस ने अपने इस घोषणा पत्र में भर्ती विधान का नारा दिया है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि पार्टी 20 लाख रोजगार दिलाएगी और इसमें से 8 लाख रोजगार महिलाओं को मिलेंगे। भर्ती विधान में उन तरीकों का जिक्र किया गया है जिसमें युवाओं को सरकारी नौकरी में मिलने वाली मुश्किलें कम हो सकती हैं।
LIVE: Shri @RahulGandhi and Smt. @priyankagandhi launch UP's Youth Manifesto, at the AICC HQ.#कांग्रेस_का_भर्ती_विधान https://t.co/lNvavso7fH
— Congress (@INCIndia) January 21, 2022
कांग्रेस का भर्ती विधान मेनिफेस्टो (Youth manifesto) की कुछ खास बातें
- ये जो भर्ती विधान है, इसे बनाने के लिए हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे यूपी में युवाओं से बात की और उनकी परेशानियों के बारे में पूछा। उन्हीं चर्चाओं से ये भर्ती विधान निकला है।
- इस भर्ती विधान में पांच सेक्शन हैं, जिनमें युवाओं की अलग अलग समस्याओं पर फोकस किया गया है। प्राथमिक विद्यालयों में खाली 1.5 लाख खाली पद भरे जाएंगे। माध्यमिक, उच्च शिक्षा, पुलिस आदि विभागों में खाली पदों को भरा जाएगा।
- युवाओं का उत्साह टूट गया है। हम युवाओं को भरोसा देना चाहते हैं कि हम कैसे उनका भरोसा बहाल करेंगे, कैसे रोजगार देने में उनकी मदद करेंगे।
एक परीक्षा कैलेंडर जारी होगा, जिसमें भर्ती विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीखें दर्ज होंगी और इसका उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरक्षण के घोटाले को रोकने के लिए हर भर्ती के लिए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक होंगे। - उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा का बजट कम किया है। हमारी सरकार आएगी तो ये बजट बढ़ाया जाएगा और सभी कॉलेज व विश्वविद्यालयों को अपग्रेड किया जाएगा। अच्छी शिक्षा भविष्य निर्माण के लिए सबसे जरूरी है।
- युवाओं के रोजगार के लिए नये अवसर प्रदान किये जाएंगे। मल्लाहों और निषादों के लिए विश्वस्तरीय संस्थान बनाया जाएगा जिसमें उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। अति पिछड़े समुदाय के युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 1 फीसदी ब्याज की दर से कर्ज दिया जाएगा।
- संस्कृत के शिक्षक, उर्दू के शिक्षक, आंगनबाड़ी, आशा आदि में खाली सभी पदों को भरा जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में नौजवानों का जो भरोसा टूटा है, उसे बहाल करने के लिए सभी परीक्षाओं के फॉर्म के लिए शुल्क माफ होंगे और बस, ट्रेन यात्रा फ्री होगी।
- प्रदेश के युवाओं को नशे के जाल से निकालने के लिए एक सेंटर खोला जाएगा जो युवाओं की काउंसिलिंग करेगा। इसके अलावा सांस्कृतिक क्षेत्र में युवाओं को बढ़ावा दिया जाए। हम आपके भविष्य की ठोस बात करना चाहते हैं।
हम यूपी को एक रास्ता दिखा रहे हैं, हम यूपी के युवाओं के साथ बातचीत कर एक विजन बना रहे हैं: श्री @RahulGandhi#कांग्रेस_का_भर्ती_विधान pic.twitter.com/SFb1q1gNur
— Congress (@INCIndia) January 21, 2022
मेनिफेस्टो बनाने से पहले की थी यूपी के युवाओं से बातचीत
आपको बता दें कि घोषणापत्र (Youth manifesto) बनाने से पहले पार्टी ने उत्तरप्रदेश के युवाओं से बातचीत की थी। जिसके बाद उनकी आकाक्षांओं धयान में रखते हुए इस मेनिफेस्टो को तैयार किया गया है। मेनिफेस्टो की घोषणा करते हुए कहा गया कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम देश के युवाओं को सालाना दो करोड़ रोजगार देंगे लेकिन जो हो रहा है वह आप जानते हैं।हमारा यकीन है कि भारत को एक नये विजन की जरूरत है। 2014 में भाजपा ने जो विजन पेश किया है वह पूरी तरह से फेल हो चुका है। आज भाजपा के ही लोग कह रहे हैं कि कहीं कुछ गड़बड़ है।
UP में हर रोज, हर 24 घंटे तकरीबन 880 युवा रोजगार गंवाते हैं। भाजपा के पिछले 5 सालों में तकरीबन 16 लाख युवाओं ने रोजगार गंवाया है।
प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि हम आपको 2 करोड़ रोजगार देंगे, लेकिन सच्चाई पूरे देश को दिख रही है : श्री @RahulGandhi#कांग्रेस_का_भर्ती_विधान pic.twitter.com/DjnzewK971
— Congress (@INCIndia) January 21, 2022