लखनउ: शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी इस्लाम धर्म छोड़कर आज से हिन्दू बन गए हैं। गाजियाबाद में यति नरसिंहानंद सरस्वती ने आज वसीम रिजवी को सनातन धर्म में शामिल कराया है। वसीम रिजवी ने कहा कि मुझे इस्लाम से बाहर कर दिया है, हर शुक्रवार को हमारे सिर पर ईनाम बढ़ा दिया जाता है, आज मैं सनातन धर्म अपना रहा हूं।
वसीम रिजवी ने पहले ही घोषणा कर बता दिया था कि वह सोमवार को इस्लाम छोड़ सनातन धर्म में शामिल होंगे। जिसके बाद यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि हम वसीम रिजवी के साथ हैं, वसीम रिजवी त्यागी बिरादरी से जुड़ेंगे। वसीम रिजवी ने घोषणा की था कि वह इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाने वाले हैं। उन्होंने बताया था कि डासना की देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती उन्हें सनातन धर्म में शामिल करवाएंगे।
कुछ दिनों पहले वसीम रिजवी ने अपनी वसीयत सार्वजनिक की थी। इसमें उन्होंने ऐलान किया था कि मरने के बाद उन्हें दफनाया न जाए, बल्कि हिंदू रीति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया जाए। यति नरसिम्हानंद मेरी चिता को अग्नि दें। वसीम रिजवी ने बताया था कि कुछ लोग उन्हें मारना चाहते हैं। इसलिए उनके पार्थिव शरीर को श्मशान घाट में जलाया जाए।