पटना: विकासशील इंसान पार्टी के विधायक मुसाफिर पासवान (Musafir Paswan) का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। मुजफ्फरपुर की बोचहां सीट (Bochahan Seat) से विधायक मुसाफिर पासवान का दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में इलाज चल रहा था, लेकिन आज उनका उनका निधन हो गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर जिला के बोचहां विधानसभा क्षेत्र से विधायक मुसाफिर पासवान के निधन पर आज गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की।
नीतीश कुमार ने गुरुवार को यहां अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. पासवान एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वह अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से वह मर्माहत हैं। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने स्व. पासवान के पुत्र अमर पासवान से दूरभाष पर बातचीत कर सांत्वना दी। स्व. पासावान का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।