बिहार की सियासत में इन दिनों जनता दल यूनाइटेड के बागी नेता उपेंद्र कुशवाहा की बातें खूब चर्चा बटोर रही हैं। अब चाहे उपेंद्र कुशवाहा की भाजपा में जाने की बात हो या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आरोप प्रत्यारोप की बातें। या फिर उनके क़ाफ़िले पर हुई पत्थरबाज़ी का मामला हो, उपेंद्र कुशवाहा की हर खबर आज कल सुर्खियां बन रही हैं।
उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश पर फिर बोला हमला
आज एक बार फिर उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कांफ्रेंस में सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें संसदीय दल का अध्यक्ष बना कर मात्र एक झुनझुना पकड़ाया था। कुशवाहा ने कहा कि दो साल में पार्लियामेंट्री बोर्ड की कमिटी का मनोनयन तक नहीं किया गया है।
पार्टी ने मुझसे कभी कोई सलाह-मश्वरा नहीं किया : कुशवाहा
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा-मैं सरकारी नौकरी नहीं बल्कि राजनीति कर रहा हूं। राजनीति में लोगों के हितों की रक्षा करना, उन्हें न्याय दिलाना तथा पार्टी के नियम व सिद्धांतों को आगे बढ़ाना मुख्य मकसद होता है। जबकि बीते दो साल में मुझसे पार्टी ने कोई सलाह मश्वरा तक नहीं किया है।
अपना हिस्सा लिए बगैर कहीं नहीं जाऊंगा : कुशवाहा
कुशवाहा ने कहा कि मुझे निकालने की बात हो रही है, लेकिन हम ऐसे नहीं जाने वाले हैं, हम अपना हिस्सा लेंगे। संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष का पद सिर्फ एक झुनझुना जैसा था, क्योंकि पार्टी के संविधान में संसदीय बोर्ड के पास कोई अधिकार नहीं था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने मुझे मेरा हिस्सा नहीं दिया। यह वही हिस्सा है जो उन्होंने 1994 में लालू यादव से मांगा था। आज वही हिस्सा मुझे नीतीश कुमार से चाहिए। कुशवाहा ने हालांकि साफ़ नहीं किया कि पार्टी से आख़िर उन्हें किस तरह की हिस्सेदारी चाहिए।
कुशवाहा ने अपने ऊपर पत्थराव का लगाया था आरोप
बीते सोमवार को उपेंद्र कुशवाहा ने आरोप लगाया कि भोजपुर में उनकी कार पर पथराव किया गया।
उपेंद्र कुशवाहा की कार पर पत्थराव के बाद की तस्वीरकुशवाहा ने ट्वीट करते हुए कहा था कि भोजपुर जिले के जगदीशपुर में नयका टोला के पास काफिला में शामिल उनकी गाड़ी पर अचानक हमला कर दिया, पत्थर फेंका। सुरक्षाकर्मियों के दौड़ाने पर सभी उपद्द्रवि भाग गये।
अभी भोजपुर जिला के जगदीशपुर में नयका टोला मोड़ के पास से गुजर रहे काफिला में शामिल मेरी गाड़ी पर कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया, पत्थर फेंका। सुरक्षाकर्मियों के दौड़ने पर सभी भाग निकले।@NitishKumar @bihar_police
— Upendra Kushwaha (@UpendraKushJDU) January 30, 2023
जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने माँगा था कुशवाहा का त्यागपत्र
पिछले दिनों उपेंद्र कुशवाहा ने जब जदयू, मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष ललन सिंह पर हमलावर तेवर दिखाए थे। इस पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा था कि उन्हें यदि पार्टी में इतनी दिक़्क़त है तो वो पार्टी से त्यागपत्र दे दें।
सीएम नीतीश ने कहा था कि उन्हें जहाँ जाना है, जल्दी चले जाएँ
इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कुशवाहा के आरोपों पर बोलते हुए कहा की उन्होंने कुशवाहा को मान, सम्मान दिया, राजनीती में आगे बढ़ाया, अगर वो सहमत नहीं हैं तो जहाँ जाना है, जल्दी चले जाएँ।
ये भी पढ़ें :
शाहरुख़ की पठान की दुनिया भर में धूम, 300 करोड़ की कमाई का आंकड़ा आया सामने