उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के मतदान के लिए आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जायेगा। पहले चरण का मतदान पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 58 विधान सभा की सीटों पर आगामी 10 फरवरी को होगा। दूसरे चरण का मतदान पश्चिमी उत्तर प्रदेश की (UP Election 2022) बाक़ी बची सीटों के लिए 14 फरवरी को होगा।
मतदान का समय पास आते ही सभी राजनितिक दलों ने अपनी पूरी ताक़त प्रचार प्रसार में झोंक दी है। इन दलों के नेता घर-घर जाकर लोगों को लुभाने में लगे हुए हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा-रालोद (Samajwadi Party -RLD) गठबंधन और भाजपा (BJP) के बीच सीधा मुक़ाबला माना जा रहा है। लेकिन कुछ सीटों पर मायावती की बहुजन समाज पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM मुख्य दलों का समीकरण बिगाड़ने में भी लगी हैं। लेकिन सपा-रालोद (Samajwadi Party -RLD) गठबंधन को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है।
इस बीच उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) आज अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। पार्टी की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) लखनऊ में घोषणा पत्र जारी करेंगे। UP चुनाव के लिए जारी होने वाले घोषणा पत्र को BJP ने संकल्प पत्र का नाम दिया है।
BJP का ये संकल्प पत्र पहले 6 फरवरी को जारी होना था, परन्तु भारत रत्न लता मंगेशकर के मौत हो जाने की वजह से घोषणा पत्र का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।
यह भी पढ़े- MCD चुनाव में कांग्रेस युवा उम्मीदवारों पर लगाएगी दांव