नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का आज (12 जून) को जन्मदिन है। नरेंद्र सिंह तोमर देश के एक राजनेता है। नरेंद्र सिंह तोमर सम्प्रति प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल में भारत के वर्तमान केंद्रीय ग्रामीण विकास, पंचायतीराज स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए ईश्वर से उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। सीएम चौहान ने अपने ट्वीट के जरिए श्री तोमर को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा ‘केंद्रीय मंत्री, हमारे अग्रज श्री नरेंद्र सिंह तोमर को जन्मदिन पर आत्मीय बधाई। ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।
मुख्यमंत्री के साथ ही राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी श्री तोमर को उनके जन्मदिन की बधाई दी और कहा ‘केंद्रीय कृषि मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नरेंद्र सिंह तोमर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! मां पीतांबरा से आपके स्वस्थ,सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।