बेंगलुरु: पूर्व केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत (Thaawarchand Gehlot) ने कर्नाटक (Karnataka) के 19वें रिपीट 19वें राज्यपाल के तौर पर राजभवन में रविवार को शपथ ली। कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अभय श्रीनिवास ओका ने थावरचंद गहलोत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
उल्लेखनीय है कि 73 वर्षीय थावरचंद गहलोत ने मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार से पहले पिछले सप्ताह सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था। थावरचंद गहलोत से पहले वाजूभाई वाला इस दक्षिण भारतीय राज्य के राज्यपाल के तौर पर 2014 से अपनी सेवाएं दे रहे थे।
थावरचंद गहलोत के शपथ ग्रहण के मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा तथा पूर्व राज्यपाल वाजूभाई वाला भी अन्य लोगों के साथ मौजूद थे। थावरचंद गहलोत राज्यसभा के सदस्य थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने छह जुलाई को थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया था। मध्य प्रदेश के उज्जैन में 18 मई 1948 को जन्मे श्री गहलोत ने उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि हासिल की है।