पटना: राजद नेता तेजस्वी यादव की शादी पक्की हो गई है। खबर आ रही है कि आज या कल दिल्ली में उनकी सगाई भी हो सकती है। लालू यादव का पूरा परिवार इस समय दिल्ली में है। तेजस्वी यादव, तेज प्रताप, लालू के साथ राबड़ी देवी और मीसा भारती भी दिल्ली में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि सगाई में सिर्फ 50 खास-खास रिश्तेदार ही शामिल होंगे।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के 7 बेटी और 2 बेटे हैं। तेजस्वी यादव की उम्र 32 साल है और वे सबसे छोटे हैं। हालांकि, तेजस्वी यादव को लालू यादव का राजनीतिक वारिस भी माना जाता है। लालू यादव की गैरमौजूदगी में तेजस्वी ही पार्टी से जुड़े सभी फैसले लेते रहे हैं। इस समय तेजस्वी यादव बिहार में विपक्ष के नेता हैं। तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से विधायक हैं।
तेजस्वी यादव 2015 से 2017 तक बिहार के उप मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। वहीं, तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप ने 2018 में शादी की थी। उनकी शादी चंद्रिका राय की बेटी एश्वर्या से हुई थी। हालांकि, शादी के कुछ महीनों के बाद तेज प्रताप ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी थी। अब इन दोनों का तलाक हो चुका है।