Swami Vivekananda Quotes in Hindi: स्वामी विवेकानंद के विचारो से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है खासकर हमारी युवा पीढ़ी के लिए स्वामी विवेकानंद के वचन बहुत अनमोल और प्रेरणादायक है। अगर जीवन में उतारा जाये तो स्वामी विवेकानद की सीख युवाओं के लिए उचित मार्ग और संस्कृति का विशेष समागम प्रदान करती है ।
भारत देश में अनेको महापुरुष हुए है, जिनके विचार और व्यवहार से प्रत्येक व्यक्ति कुछ न कुछ सीख सकता है। इन्हीं में से एक हैं स्वामी विवेकानंद। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता में हुआ था। विवेकानंद जी के पिता का नाम विश्वनाथ दत्त और माता का नाम भुवनेश्वरी देवी था। ‘स्वामी विवेकानंद’ को बचपन से ही गुरु रामकृष्ण परमहंस का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ, जिन्होंने उनको धर्म और संस्कृति की शिक्षा दी। अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मलेन में विवेकानंद ने भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया और अपने वक्तव्य से पूरे विश्व को प्रभावित किया। यहाँ तक की जब विवेकानंद स्टेज छोड़ कर जाने लगे तो सभागार में उपस्थित सभी लोग उनके पीछे पीछे आने लगे। उन्होंने वेदांत दर्शन का प्रसार पुरे विश्व में किया। विवेकानंद ने समाज सेवा के कार्य के लिए रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।
स्वामी विवेकानंद कहते हैं:
जिस पल मुझे यह ज्ञात हो गया कि हर मानव के हृदय में भगवान हैं तभी से मैं अपने सामने आने वाले हर व्यक्ति में ईश्वर की छवि देखने लगा हूं और उसी पल मैं हर बंधन से छूट गया। हर उस चीज से जो बंद रखती है, धूमिल हो जाती है और मैं तो आजाद हूं।
आज भी स्वामी विवेकानंद के विचार और शिक्षाएं युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है और एवं युवाओं को ऊर्जा देते रहेंगे। स्वामी विवेकानंद का मत था कि अगर युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा और मार्गदर्शन प्रदान किया जाए तो राष्ट्र के विकास को नयी ऊंचाई तक ले जाया जा सकता है।
स्वामी विवेकानंद वेदों और उपनिषदों के महान ज्ञाता और एक प्रखर वक्ता थे। सनातन धर्म की संस्कृति के प्रचार प्रसार में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। विवेकानंद ने वेदांत दर्शन का प्रचार-प्रसार किया और संसार को सनातन धर्म और संस्कृति से अवगत कराया। स्वामी जी के विचारो ने ही भारत की गुलामी के समय में लोगों के अंदर राष्ट्रवाद की भावना को जगाया और लोगों में एकता और विश्वबंधुत्व की स्थापना की।
आज का मनुष्य निराशाओं और मानसिक तनाव से घिरा हुआ है, ऐसे में स्वामी विवेकानंद के विचार ही उसमे कर्म और नई ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। एक गुरु तथा एक पथप्रदर्शक के रूप में स्वामी विवेकानंद अपने विचारो के माध्यम से हमेशा हमारे बीच में रहते है और महान कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
स्वामी विवेकानंद के कुछ ऐसे ही विचारो को हम ले कर आये है जिनको पढ़कर आप आत्मसात कर सकते है और अपने और राष्ट्र के भविष्य को एक नयी दिशा और दशा दे सकते है:
Swami Vivekananda Quotes for Youth
1. उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत
2. ख़ुद को कमज़ोर समझना सबसे बड़ा पाप है।
3. तुम्हें कोई पढ़ा नहीं सकता, कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता। तुमको सब कुछ खुद अंदर से सीखना है। आत्मा से अच्छा कोई शिक्षक नही है।
4. उठो मेरे शेरो, इस भ्रम को मिटा दो कि तुम निर्बल हो। तुम एक अमर आत्मा हो, स्वच्छंद जीव हो, धन्य हो, सनातन हो। तुम तत्व नहीं हो, तत्व तुम्हारा सेवक है तुम तत्व के सेवक नहीं हो।
5. संभव की सीमा जानने का एक ही तरीका है, असंभव से भी आगे निकल जाना।
6. हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है, इसलिए इस बात का ध्यान रखिये कि आप क्या सोचते हैं। शब्द गौण हैं, विचार रहते हैं, वे दूर तक यात्रा करते हैं।
7. धर्म ही हमारे राष्ट्र की जीवन शक्ति है। यह शक्ति जब तक सुरक्षित है, तब तक विश्व की कोई भी शक्ति हमारे राष्ट्र को नष्ट नहीं कर सकती।
8. ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं। वो हम ही हैं जो अपनी आंखों पर हांथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है।
9. हमे ऐसी शिक्षा चाहिए जिससे चरित्र का निर्माण हो, मन की शक्ति बढ़े, बुद्धि का विकास हो और मनुष्य अपने पैर पर खड़ा हो सके।
10. अनुभव ही आपका सर्वोत्तम शिक्षक है। जब तक जीवन है सीखते रहो।
Self Confidence Swami Vivekananda Quotes
11. बल ही जीवन है और दुर्बलता मृत्यु ।
12. यदि परिस्थितियों पर आपकी मजबूत पकड़ है तो जहर उगलने वाला भी आपका कुछ नही बिगाड़ सकता।
13. हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है, इसलिए इस बात का ध्यान रखिये कि आप क्या सोचते हैं। शब्द गौण हैं, विचार रहते हैं, वे दूर तक यात्रा करते हैं.
14. किसी चीज से डरो मत। तुम अद्भुत काम करोगे। यह निर्भयता ही है जो क्षण भर में परम आनंद लाती है।
15. मस्तिष्क की शक्तियां सूर्य की किरणों के समान हैं। जब वो केन्द्रित होती हैं, चमक उठती हैं।
Swami Vivekananda Quotes About Education
16. ज्ञान स्वयं में वर्तमान है, मनुष्य केवल उसका आविष्कार करता है।
17. पढ़ने के लिए जरूरी है एकाग्रता। एकाग्रता के लिए जरूरी है ध्यान। ध्यान से ही हम इन्द्रियों पर संयम रखकर एकाग्रता प्राप्त कर सकते है।
18. ज्ञान का प्रकाश सभी अंधेरों को खत्म कर देता है।
19. जिस शिक्षा से हम अपना जीवन निर्माण कर सके, मनुष्य बन सके ,चरित्र गठन कर सके और विचारों की सामंजस्य कर सकें। वही वास्तव में शिक्षा कहलाने योग्य है।
20. शिक्षा व्यक्ति में अंतर्निहित पूर्णता की अभिव्यक्ति है।
Swami Vivekananda Quotes on Success
21. पवित्रता, धैर्य और दृढ़ता ये तीनों सफलता के लिए आवश्यक है लेकिन इन सबसे ऊपर प्यार है।
22. लगातार श्रम करना ही आपकी सफलता का साथी है, इसलिए श्रम को सकारात्मक बनाएं विनाशक नहीं। श्रम एक अपराधी भी करता है, लेकिन उसका लक्ष्य सिर्फ किसी को नुकसान पहुंचाना या फिर किसी की जान लेना ही होता है।
23. जिसने ने भी किसी का साथ ढूंढा समझ लो उससे सफलता पीछे छूट गई। क्योंकि भीड़ कभी शिखर पर नहीं पहुंचती।
24. नेतृत्व करते समय सबके दास हो जाओ। निस्वार्थ हो और कभी एक दोस्त को पीठ पीछे दूसरे की निंदा करते मत सुनो। अनंतत: सफलता तुम्हारे हाथ लगेगी।
25. वो मजबूत आदमी है। जो कहता है कि मैं अपनी किस्मत स्वयं बनाऊंगा।
Best Swami Vivekananda Quotes
26. दिन में कम से कम एक बार खुद से बात जरूर करें वरना आप दुनिया के बेहतरीन इंसान से नहीं मिल पाएंगे।
27. हमें हमारे विचार ही बनाते हैं। इसलिए शब्दों पर नहीं अपनी सोच पर ध्यान दें। विचार हमेशा जिंदा रहते हैं।
28. जीवन में संबंध होना बहुत जरूरी है। पर उससे भी जरूरी है उन संबंधों में जीवन होना।
29. लोग तुम्हे गाली दें तो तुम उन्हें आशीर्वाद दो। सोचो, कि तुम्हारे झूठे दंभ को बाहर निकालकर वो तुम्हारी कितनी मदद कर रहे हैं।
30. हम जो बोते हैं वो काटते हैं। हम स्वयं अपने भाग्य के निर्माता हैं।
31. पवित्रता, धैर्य और उद्यम – ये तीनों गुण मैं एक साथ चाहता हूं।
32. जो अग्नि हमें गर्मी देती है, हमें नष्ट भी कर सकती है। यह अग्नि का दोष नहीं है।
33. जिस समय जिस काम के लिए प्रतिज्ञा करो, ठीक उसी समय पर उसे करना ही चाहिये, नहीं तो लोगो का विश्वास उठ जाता है।
34. केवल उन्हीं का जीवन, जीवन है जो दूसरों के लिए जीते हैं। अन्य सब तो जीवित होने से अधिक मृत हैं।
35. आकांक्षा, अज्ञानता और असमानता – यह बंधन की त्रिमूर्तियां हैं।