मुंबई: मुंबई स्थित अभिनेता सुनील शेट्टी की बिल्डिंग सील कर दी गई है। सुनील शेट्टी का घर मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर पृथ्वी अपार्टमेंट की इसी बिल्डिंग में है। दरअसल कुछ समय से इस बिल्डिंग में कोरोना मामले तेज़ी से बढ़ रहे है इसी कारणवश इस बिल्डिंग को सील करना पड़ा। कोरोना नियमों के अनुसार अगर किसी बिल्डिंग में 5 से अधिक कोरोना संक्रमित मामले सामने आ जाए तो उस बिल्डिंग को सील करना आवश्यक है।
बता दें कि सुनील शेट्टी और उनका परिवार फिलहाल इस मुंबई से बाहर हैं। सील की गई इस बिल्डिंग में 30 फ्लोर्स हैं और इसमें 120 फ्लैट्स हैं। मुंबई के डी वार्ड के अस्सिटेंट कमिश्नर प्रशांत गायकवाड़ ने जानकारी देते हुए बताया की पृथ्वी अपार्टमेंट की इस बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। बता दें कि कोरोना मामलों केवकारण मुंबई के डी वार्ड में मालाबार हिल्स और पेडर रोड समेत 10 जगहों को भी सील किया गया है।
जानकारी हो कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान 80 प्रतिशत मामले केवल हाई राइज स्थानों से सामने आए हैं। वहीं दूसरी तरफ अभिनेता सुनील शेट्टी के आधिकारिक प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि अभिनेता और उनका परिवार फिलहाल मुंबई से बाहर हैं। सील की गई बिल्डिंग में अभिनेता सुनील शेट्टी काफी लंबे समय से रह रहे हैं और उनके अलावा इसमें 25 परिवार और रहते हैं। इस बिल्डिंग से जो कोरोना वायरस के मामले सामने आए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं बीएमसी ने सतर्कता बरतते हुए बिल्डिंग के कुछ फ्लोर्स को भी सील किया है। मुंबई में एक बार फिर से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले डरा रहे हैं। हालांकि पिछले महीने मामले कम हुए थे लेकिन कुछ हफ़्तों से संक्रमण के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। देश में केरल और महाराष्ट्र से कोरोना के सबसे अधिक मामले दर्ज हुए हैं।