काफी दिनों से एक एपिलिकेशन (Sulli deals) खूब चर्चाएं बटोर रहा है। इस एप्लिकेशन में मानों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। बुल्ली बाई (Bulli Bai App) नाम का ऐप आजकल काफी सुर्ख़ियों में है। इस ऐप पर मुस्लिम नामचीन महिलाओं की नीलामी डील ऑफ़ द डे के नाम से होती है। फिलहाल इस ऐप को हटा दिया गया है। साथ ही इस मामले में 4 गिरफ्तारी भी हुई है। जिसमें मुख्य आरोपी भी शामिल है।
सुल्ली डील्स ऐप बनाने वाला गिरफ्तार
वहीं अब दिल्ली पुलिस के हाथ भी बड़ी कामयाबी लगी है। दरअसल, दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की साइबर क्राइम यूनिट ने मुस्लिम महिलाओं की ‘नीलामी’ (Muslim Women Auction) वाले सुल्ली डील्स ऐप (Sulli deals) बनाने के आरोपी को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी 25 साल का ओंकारेश्वर ठाकुर है जो इंदौर के न्यूयॉर्क सिटी टाउनशिप का रहने वाला है। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया है। उसने आईपीएस अकादमी इंदौर से बीसीए किया है।
आरोपी से हुई पूछताछ
वहीं पुलिस की शुरूआती पूछताछ में उसने ये स्वीकार किया है कि वह ट्विटर पर एक ट्रेड-ग्रुप का सदस्य था और मुस्लिम महिलाओं को बदनाम करने और ट्रोल करने के लिए विचार साझा करता था। साथ ही उसने यह भी कबूल किया है कि उसने GitHub पर कोड विकसित किया था। उसने बताया कि GitHub पर ग्रुप के सभी मेंबर का एक्सेस था। उसने अपने ट्विटर अकाउंट पर ऐप को भी शेयर किया था। वहीं उसने यह भी बताया कि ग्रुप के सदस्यों ने मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड की थीं।
क्या है सुल्ली डील्स ऐप
आपको बता दें कि सुल्ली डील्स (Sulli deals) ऐप पिछले साल लॉन्च किया गया था। इस ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की नीलामी की जाती थी साथ ही उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की जाती थी।