श्रीलंका (Sri Lanka) में काफी समय से आर्थिक संकट को लेकर ज़ोरदार प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच खबर है की प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे (President Gotabaya Rajpakshe) के आवास का घेराव कर लिया है, जिसके बाद खबर है की राष्ट्रपति मौके पर से अपनी जान बचा कर भाग निकले हैं।
प्रदर्शनकारियों ने किया राष्ट्रपति आवास पर क़ब्ज़ा
न्यूज एजेंसी AFP की खबर में कहा गया है कि राष्ट्रपति राजपक्षे अपना सरकारी आवास छोड़ कर भाग गए हैं। प्रदर्शकारियों ने राष्ट्रपति आवास (President House) पर पूरी तरह से अपना कब्जा जमा लिया है। घर में घुस कर प्रदर्शनकारियों को देश के झंडे को लहराते हुआ भी देखा गया है।

प्रदर्शनकारी कर रहे राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग
श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ लंबे वक्त से ‘Gota Go Gama’ और ‘Gota Go Home’ आंदोलन जारी है। Gama का मतलब होता है ‘गाँव,’ यानी प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटाबाया को पद छोड़ कर गाँव वापस जाने की मांग कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों से घिरे राष्ट्रपति घर छोड़ कर भागे
इससे पहले भी टेलीविजन ख़बरों में देखा गया कि बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने विवादों में घिरे श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे के इस्तीफे की मांग करते हुए उनके आवास पर धावा बोल दिया था। खुद को खतरे में देख राष्ट्रपति अपना घर छोड़ कर भाग निकले।
राष्ट्रपति राजपक्षे के देश छोड़ने की भी खबर
सूत्रों के मुताबिक़, “राष्ट्रपति को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।” सूत्रों ने कहा कि गुस्साई भीड़ को राष्ट्रपति भवन पर हावी होने से रोकने के लिए सैनिकों ने हवा में गोलियां भी चलाईं। इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में राजपक्षे के देश छोड़ने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।
लम्बे समय से गहरे आर्थिक संकट से जूह रहा है श्रीलंका
श्रीलंका लम्बे समय से घोर आर्थिक संकट से जूझ रहा है, जिसके कारण लोगों को रोजमर्रा से जुड़ी चीजें भी मिलना मुश्किल हो रहा है। और ज़रूरत की यह चीज़ें अगर कहीं मिल भी रही हैं तो कई गुना महंगी मिल रही हैं।
श्रीलंका में विदेशी मुद्रा भंडार भी लगभग खत्म हो चुका है, जिसकी वजह से श्रीलंका जरूरी चीजों का आयात भी नहीं कर पा रहा है। खाने पीने की चीज़ें भी नहीं मिल हैं। देश में सबसे ज्यादा रसोई गैस की कमी बताई जा रही है। ईंधन की कमी की वजह से लोग अपने घरों में चूल्हा जलाने को मजबूर हो गए हैं। पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति भी बहुद हद तक बाधित है पट्रोल पम्पों पर पर कई किलोमीटर लंबी क़तारें लग रही हैं।
इन्ही दिकत्तों से परेशान प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के सत्ता छोड़ने की मांग कर रहे हैं। जिसको लेकर आज राष्ट्रपति आवास के अंदर तक घुस गए।