समाजवादी पार्टी (Samawadi Party) ने विभिन्न टीवी चैनलों पर उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election) को लेकर चल रहे ओपिनियन पोल (Opinion Poll) पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। सपा ने इन ओपिनियन पोल को जनता को भ्रमित करने वाला बताते हुए इन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन भी बताया।
सपा ने EC को Opinion Poll पर रोक लगाने को कहा
मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) को भेजे एक पत्र में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) ने कहा की राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव संपन्न कराने के लिए तत्काल प्रभाव से इस पर पूर्ण रोक लगाने ज़रूरी है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 23, 2022
सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी
इस बीच राज्य में विधान सभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के लिए समाजवादी पार्टी ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमे पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के इलावा पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) उनके भाई राम गोपाल यादव, अखिलेश की सांसद पत्नी डिम्पल यादव और सपा सांसद जया बच्चन का नाम उल्लेखनीय है।
सपा ने हाल ही में भाजपा छोड़ कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को भी अपना स्टार प्रचारक बनाया है जबकि उनके साथ भाजपा छोड़ने वाले अन्य 2 मंत्रियों दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी का नाम इस लिस्ट से नदारद है। सपा नेता रमेश प्रजापति, राजीव राय को भी लिस्ट में जगह दी गई है।
मायावती ने भी स्टार प्रचारकों के नाम की घोषणा की
दूसरी तरफ बहुजन समाज पार्टी (BSP ) नेभी पहले चरण के प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों के नाम की घोषणा कर दी है। जिसमे अन्य लोगों के इलावा पार्टी सुप्रीमो मायावती, उनके भतीजे आनंद कुमार, बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा, मुनकाद अली के नाम शामिल किये गए हैं।