मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हमेशा एक अलग लुक में नज़र आते हैं और अक्सर वे अपने लुक को लेकर ट्रोल भी किए जाते हैं। अभिनेता हर बार अपनी ड्रेसिंग में कुछ अलग करते आए हैं और उनके इन लुक्स को स्टाइलिस्ट काफी पसंद भी करते हैं। पारंपरिक अवतार से लेकर वेस्टर्न फैशन तक रणवीर हमेशा किसी राजा की तरह ऑउटफिट पहनते नज़र आते है। कुछ दिनों पहले ही रणवीर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। इस दौरान उन्होंने ऑरेंज जैकेट के साथ ब्राउन बेल बॉटम पैन्ट्स पहना हुआ थे। इसके साथ ही उन्होंने एक ब्लैक स्लिंग बैग भी कैरी किया हुआ था। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर रणवीर जमकर ट्रोल किए जाने लगे।
दरअसल इस बार रणवीर मुख्य रूप से अपनी ड्रेस को लेकर नहीं बल्कि अपने साथ कैरी किए हुए गुची द्वारा बनाये गए स्लिंग बैग को लेकर ट्रोल हो गए। सोशल मीडिया पर बैग के साथ वायरल रणवीर की तस्वीरों पर यूज़र्स ने कमेंट करना शुरू कर दिया। रणवीर ने गॉगल्स के साथ मुंह पर मास्क लगाया हुआ था और कई यूज़र्स ने उनकी इस तस्वीर पर ‘जोकर’ तक भी कमेंट कर दिया। वहीं एक यूजर ने लिखा-‘यार ये दीपिका के वॉर्डरोब से क्यों सामान चोरी करता है’, एक अन्य यूज़र ने लिखा-‘ आप अच्छे नहीं दिखते हो तो ऐसे में खुद को फनी कपड़े पहनाकर पब्लिक में निकालते हो, लेकिन ध्यान रखिए फिर भी आप नोटिस नहीं होते हो।’ बता दें कि कुछ दिनों पहले भी रणवीर सिंह अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर ट्रोल किए गए थे।
हाल में ही रणवीर सिंह ने अपना 36वां जन्मदिन मनाया और इस दौरान बॉलीवुड जगत के कई सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी। दूसरी तरफ पत्नी दीपिका पादुकोण ने शहनाज गिल पर बने रैप के स्टाइल में रणवीर को बर्थडे विश किया। इस वीडियो में दीपिका के साथ रणवीर भी डांस करते नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि रणवीर बहुत जल्द ही करण जौहर की एक नई फिल्म ‘एक प्रेम कहानी’ में नज़र आने वाले हैं। जिसमें वे और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। इस फ़िल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी मुख्य किरदार के रूप में नज़र आएंगी। जया बच्चन और धर्मेंद्र कई सालों बाद स्कीन में वापसी कर रहे हैं।