प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान महामृत्युंजय जाप (Mahamrityunjay Jaap) किया है। आज भोपाल के गुफा वाले मंदिर में प्रदेश के कई नेताओं के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान पहुंचे और महामृत्युंजय जाप (Mahamrityunjay Jaap) किया। खास बात ये है कि शिवराज सिंह चौहान ने ये महामृत्युंजय जाप भारत के प्रधान मंत्री की दीर्घायु के लिए करवाया है।
प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए हुआ महामृत्युंजय जाप
वहीं इससे पहले उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि पीएम की सुरक्षा में चूक की घटना बेहद गंभीर है और पंजाब सरकार इसके लिए जिम्मेदार है। पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले को भाजपा राजनीतिक मुद्दे में तब्दील करती दिख रही है। होम मिनिस्टर अमित शाह, स्मृति ईरानी समेत कई टॉप नेताओं ने इसे लेकर हमला बोला। वहीं अब जन-जन तक इस मुद्दे को भाजपा पहुंचाने की कोशिश में जुटी है।
भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला
वहीं एक तरफ मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंदिर में जाप किया तो वहीं राज्य के अन्य तमाम मंदिरों में भी यह आयोजन होना है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा व मंत्री मोहन यादव ने महाकाल मंदिर में महामृत्युंजय जाप (Mahamrityunjay Jaap) किया है। सभी जिलों में मशाल जुलूस भी आयोजित किए जा रहे हैं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पीएम की सुरक्षा में चूक पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से स्पष्टीकरण देने की मांग कर दी है। भाजपा का महिला मोर्चा प्रदेश के हर जिले में महामृत्युंजय जाप (Mahamrityunjay Jaap) करेगा। सुरक्षा में चूक को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया है। एक तरफ पार्टी ने कांग्रेस पर हमला बोला है तो वहीं नेता महामृत्युंजय जाप में हिस्सा लेकर सहानुभूति हासिल करने की कोशिश करते दिख रहे हैं।