यूक्रेन पर रुसी हमले को 80 दिन बीत चुके हैं, लेकिन यूक्रेनी शहरों पर रूसी हमले आज भी जारी हैं। रूस-यूक्रेन के इस लम्बे युद्ध (Russia-Ukraine war) में यूक्रेन के कई शहर पूरी तरह से तबाह व बर्बाद हो चुके हैं और करोड़ों लोगों को अपनी जान बचाने के लिए दूसरे देशों में शरण लेनी पड़ी है। इस युद्ध में अब तक लाखों की संख्या में लोगों की जान भी चुकी हैं।
यूक्रेन की खुफिया एजेंसी के चीफ (Ukraine Intelligence Chief) ने इस बीच दावा किया कि रूस साल के अंत तक ये जंग हार जाएगा। इस मेजर जनरल का दावा है की रुसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) का तख्तापलट करने का काम भी जारी है, और इसे रोका नहीं जा सकता।
पुतिन ब्लड कैंसर और अन्य बिमारियों से ग्रसित हैं हैं, साथ ही पुतिन “बहुत खराब मनोवैज्ञानिक और शारीरिक स्थिति से जूझ रहे हैं। पुतिन के बिगड़ते स्वास्थ्य के बारे में अटकलें बढ़ रही हैं, कई रिपोर्टों से पता चलता है कि वह गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं। इसे लेकर यूक्रेनी मेजर जनरल किरीलो बुडानोव ने कहा- इस साल के अंत तक लड़ाई खत्म हो जाएगी और इसके बाद रूस में सत्ता परिवर्तन होगा, जिसे रोक पाना नामुमकिन है।
दूसरी तरफ यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने कहा कि यूक्रेन अब युद्ध के और लंबे चरण में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने रूस को अपने टारगेट्स पर हमला करने से रोका है। रेजनिकोव ने कहा- हमें जंग जीतने के लिए सावधानी से योजना बनानी होगी और पूर्व में की गई गलतियों से बचना होगा ताकि दुश्मन अंत में हमारे सामने झुकने को मजबूर हो जाये।
इस बीच खबर है की अमेरिकी रक्षा सचिव और रूसी रक्षा मंत्री ने पहली बार बात की है। अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी लॉयड ऑस्टिन ने जंग शुरू होने के बाद पहली बार रूसी डिफेंस मिनिस्टर सर्गेई शोइगु से बात की। इस बीच बातचीत के दौरान ऑस्टिन ने यूक्रेन में तत्काल सीजफायर का आग्रह किया।