मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 83 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। रणवीर सिंह अक्सर अपनी अपकमिंग फिल्मों से जुड़े अपडेट फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। फिल्म ’83’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। रणवीर ने फिल्म 83 का ट्रेलर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है।
रणवीर ने कैप्शन में उन्होंने लिखा, “अंडरडॉग्स की अविश्वसनीय सच्ची कहानी, जिन्होंने अकल्पनीय काम किया। 83 ट्रेलर हिंदी में रिलीज हो गया है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 24 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 3डी में भी। #दिसइज83
रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी का किरदार निभाती दिखाई दे रही हैं। क्रिस्मस के मौके पर फिल्म को रिलीज किया जाएगा। 3 मिनट 49 सेकेंड के इस ट्रेलर में फिल्म के निर्देशक आपको 1983 के समय में लेकर जाएंगे, जब भारत ने पहला वर्ल्ड कप जीता था। इस फिल्म में ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, पंकज त्रिपाठी, हार्डी सांधु, निशांत धहिया, ऐमी विर्क, साहिल खट्टर, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री भी नजर आने वाले हैं।