हमलोगों को कभी फिल्मों में या फिर किस्से कहानियों में देखने और सुनने को मिलता था कि, अजगर (Python) किसी इंसान को ज़िंदा ही निगल गया, लेकिन इंडोनेशिया (Indonesia) में ऐसा हकीकत में हुआ है, जहां एक 22 फुट लंबे विशालकाय अजगर एक 54 वर्षीय बुजुर्ग महिला को जिंदा निगल गया, जिसके बाद पूरा इलाक़ा दहशत में आ गया।
सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी से वायरल हो रहे इस मामले को देखकर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इंडोनेशिया के एक गाँव में एक 54 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला जंगल में रबर इकट्ठा करने गई थी, जिसके बाद वो वापस अपने घर नहीं पहुंची। 2 दिन से लापता महिला को जब स्थानीय लोग खोजते हुए गाँव के चक्कर लगा रहे थे तो अचानक उनलगों को एक 22 फुट लम्बा अजगर दिखाई दिया, जिसका पेट कुछ ज़्यादा ही फूला हुआ था।
लोगों के शक के बुनियाद पर अजगर को किसी तरह क़ब्ज़े में लेकर उसका पेट काटकर देखा गया, तो उन्हें महिला के शरीर के अपाच्य अवशेष मिले, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल (Viral Videos) हो रहे हैं। विचलित कर देने वाली इन तस्वीरों और वीडियोज को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के मन भी डर समां रहा है।
A gran was eaten alive by a 22-foot python in Indonesia after she disappeared while working on a plantation.
Jahrah, 54, was collecting rubber in the Jambi province on Friday when she disappeared.https://t.co/gk5Au8req5
— @talkagblog_official (@talkagblogoffi1) October 25, 2022
साल 2017 में भी पश्चिम सुलावेसी द्वीप पर एक अजगर द्वारा एक शख्स को जिंदा निगल जाने की घटना हुई थी, जिसे बाद अजगर का पेट काट कर उस व्यक्ति के शरीर के अवशेष को निकाला गया था।
इंडोनेशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के कई इलाक़ों में बड़ी संख्या में अजगर पाए जाते हैं। ये अजगर अपने शिकार को पहले नुकीले घुमावदार दांतों से पकड़ते हैं, और फिर उसे पूरा निगलने से पहले, उसका दम घोटकर उसको मौत के घाट उतार देते हैं। इस तरह की घटना से लोगों की रूह कांप जाती है, जैसा की अभी वायरल हो रहे वीडियोज़ और तस्वीरों को देख कर हो रहा है।