पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) आज दूसरी बार दूल्हा बने हैं। CM मान (48) की शादी हरियाणा के रहने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर (Dr Gurpreet Kaur) के साथ हो रही है, जो की मान से 16 साल छोटी हैं। आज सुबह सुबह 11 बजे चंडीगढ़ के CM हाउस में शादी की रस्में शुरू हुई। आम आदमी पार्टी के नव निर्वाचित राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा (Rajya Sabha MP Raghav Chaddha) भाई की रस्में निभा रहे हैं। शादी में मान और गुरप्रीत के परिवार के अलावा, दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejrival) का परिवार भी शामिलहो रहा है।
मान की होने वाली पत्नी गुरप्रीत कौर पेशे से डॉक्टर हैं और हरियाणा के पिहोवा के वार्ड 5 स्थित तिलक कॉलोनी की रहने वाली हैं। गुरप्रीत ने अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई की है। गुरप्रीत को मान की माँ और बहन ने पसंद किया है मान की बहन गुरप्रीत की अच्छी दोस्त बताई जाती हैं इसी वजह से मान का परिवार होने वाली दुल्हन के परिवार को पहले से ही जानता है।
भगवंत और गुरप्रीत का 2019 में पहली बार आमना सामना हुआ था, जब मान संगरूर से सांसद थे। हाल में ही गुरप्रीत, मान के CM बनने पर उनके शपथ समारोह में भी शामिल हुई थीं।
CM भगवंत मान की ये दूसरी शादी है। मान का अपनी पहली पत्नी से वर्ष 2015 में तलाक़ हो गया था। पहली पत्नी का आरोप था की मान राजनीति की वजह से परिवार को समय नहीं देते हैं, हालांकि मान की पहली पत्नी खुद भी 2014 में मान के लोकसभा के चुनाव प्रचार में पूरी तरह सक्रीय रही थी। लेकिन उसके अगले ही साल दोनों बीच दरार बढ़ गई और नौबत तलाक़ तक जा पहुंची, जिसके बाद पहली पत्नी अपने बीटा कर बेटी को लेकर अमेरिका चली गई। दोनों बच्चे अपने पिता के मुख्यमंत्री के रूप में शपथग्रहण में शामिल होने के लिए समारोह में पंजाब आये थे।