पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) के घर एक बार फिर से शहनाईयां बजने वाली हैं। CM मान दोबारा से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं वो चंडीगढ़ में कल डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं।
बताते चलें की छह साल पहले CM भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी से तलाक हो गया था। मान की पहली पत्नी और दोनों बच्चे अब अमेरिका में रहते हैं। हालांकि दोनों बच्चे अपने पिता के मुख्यमंत्री के रूप में शपथग्रहण में शामिल होने के लिए समारोह में आये थे।
भगवंत मान की मां की ख्वाहिश थी कि उनका बेटा फिर से अपना घर बसाए, जिस पर मान राज़ी हो गए। मान के लिए दुल्हन का चुनाव उनकी की मां और बहन ने ही किया है।
CM मान की शादी की रस्में उनके घर में ही छोटे-से निजी समारोह में पूरी की जाएँगी जिसमे सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल होंगे। परिवार के इलावा अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejrival) भी दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने CM भगवंत मान के घर पहुंचेंगे।