बेंगलुरू: कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ कांतीरावा स्टूडियो में किया गया। यहां अभिनेता के पार्थिव शरीर को उनके माता-पिता डॉ राजकुमार और पर्वतम्मा राजकुमार की समाधि के बगल में रखा गया। सुबह से ही कांतीरवा स्टूडियोज के आसपास मौजूद बिल्डिंंग और इमारतों की छतों पर फैंस अपने चहेते स्टार के अंतिम विदाई पर उनकी एक झलक पाने के लिए जमा हो गए थे। इस अंतिम संस्कार पर पुलिस के बैंड ने राष्ट्रगान प्ले किया और अफसरों ने बंदूक के तीन राउंड फायर किए।
पुनीत के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए तिरंगे में लपेटकर रखा गया था। पुनीत की पत्नी अश्विनी रेवंत को मुख्यमंत्री Bommai ने एक्टर का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए सौंपा था। पुनीत के पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए साउथ स्टार जूनियर एनटीआर, अर्जुन सरजा, चिरंजीवी, वेंकटेश संग अन्य पहुंचे थे।
पुनीत राजकुमार को शुक्रवार दोपहर दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स की पूरी कोशिश के बावजूद पुनीत को नहीं बचाया जा सका। अंतिम संस्कार से पहले कर्नाटक पुलिस ने उन्हें तोपों की सलामी दी। यहां कुछ गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।