विधानसभा चुनाव के चलते उत्तरप्रदेश में सियासी सरगर्मियां तेज़ है। कई नेता और विधायकों ने जहां भाजपा से अपना पाला बदल लिया। वहीं इस बीच सपा को भी बड़ा झटका लगा था जब मुलायम सिंह यादव की छोटी बहु अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हुई। लेकिन अब बारी कांग्रेस की है जी हाँ, हाल-फिलहाल में प्रियंका गाँधी ने एक नारा देते हुए कैंपेन शुरू किया, जिसका नाम है “लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ”। इस नारे के साथ ये कैंपेन काफी चर्चाओं में था और अब एक बहार फिर ये नारा चर्चाओं में है। “लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ” कैंपेन की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य (Priyanka Maurya) ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मौर्य (Priyanka Maurya) उत्तर प्रदेश में महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष थीं।
मीडिया से बातचीत में प्रियंका ने किया खुलासा
बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने उनको विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया और यही वजह हैं की प्रियंका (Priyanka Maurya) ने बीजेपी ज्वाइन की। मीडिया से बातचीत के दौरान प्रियंका मौर्य (Priyanka Maurya) ने कहा कि “मैंने क्षेत्र में बहुत काम किया है, लेकिन टिकट वितरण पूर्व नियोजित था। मुझे टिकट नहीं दिया गया, लेकिन मैं एक योग्य उम्मीदवार थी। “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” एक स्लोगन है, लेकिन कांग्रेस ने मुझे लड़ने का मौका नहीं दिया।” कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने उन्हें इस अभियान की पोस्टर गर्ल बनाया था।
“लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ” है धांधली
आपको बता दें की प्रियंका गाँधी के कैंपेन की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य (Priyanka Maurya) ने धांधलेबाजी का नाम देते हुए कहा “ये कैंपेन सिर्फ एक धांधली थी। लोग कहेंगे की टिकट नहीं मिला तो ऐसा कर रहे । खुद जांच करे फिर बोले Folded hands हमे तो 2024 की तैयारी करो ऐसा कहा जाने लगा। पर @BJP4India के झुमलो को मात नही दे पा रही कांग्रेस।”