उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव पार्टियों के लिए मानों सेमी फाइनल एग्जाम बन चुका है। हाल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करते नज़र आये थे। कैराना, दियोबंद, मथुरा जैसी जगहों पर योगी और अमित शाह का ये डोर-टू-डोर कैंपेन सबके लिए सेंटर ऑफ़ अट्रैक्शन बना। लेकिन अब प्रियंका गाँधी भी डोर-टू-डोर कैंपेन (Priyanka Gandhi Door to Door Campaign) कर रही हैं। कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गाँधी ने नॉएडा में डोर-टू-डोर कैंपेन किया। जहाँ उनके साथ पंखुरी पाठक भी नज़र आई। प्रियंका गाँधी वाड्रा ने कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया और कैंपेन शुरू किया।
कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी ने नोएडा के सेक्टर-26 स्थित माँ काली मंदिर में काली माँ की पूजा-अर्चना कर प्रचार अभियान की शुरुआत की।#कांग्रेस_आपके_द्वार pic.twitter.com/yZmciqBitn
— Congress (@INCIndia) January 31, 2022
प्रियंका गाँधी ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
प्रियंका गाँधी ने नोएडा सेक्टर-26 के क्लब में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कांग्रेस महासचिव ने नोएडा जनसंवाद कार्यक्रम में आशा, आंगनबाड़ी वर्कर, उद्योग से जुड़े लोगों, फ्लैट बायर एशोसिएशन, किसान व स्टार्टअप से जुड़ी महिलाओं से मुलाकात कर उनके क्षेत्र में आ रही समस्याओं पर बातचीत की।
कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी के नोएडा जनसंपर्क कार्यक्रम को जनसमर्थन मिल रहा है।
यूपी की जनता कांग्रेस के साथ चलने को तैयार है, परिवर्तन के लिए तैयार है।#कांग्रेस_आपके_द्वार pic.twitter.com/jUllYQY6Qv
— Congress (@INCIndia) January 31, 2022
प्रियंका का पहला फिजिकल कैंपेन
नोएडा से कांग्रेस ने पंखुड़ी पाठक को प्रत्याशी बनाया है। उन्हीं को वोट देने की अपील करने के लिए प्रियंका गांधी आज नोएडा आई थीं। खास बात ये है कि प्रियंका गांधी का यह पहला फिजिकल कैंपेन होगा। हालांकि इससे पहले वह फेसबुक और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों से जुड़कर संवाद कर चुकी हैं। बता दें प्रियंका गांधी मंगलवार को दादरी में भी घर-घर जाकर चुनावी प्रचार कर सकती हैं।
LIVE: Smt. @priyankagandhi interacts with common citizens in Noida, UP.#कांग्रेस_आपके_द्वार https://t.co/EnWBEMAY4i
— Congress (@INCIndia) January 31, 2022
नोएडा में प्रियंका ने समाज के विभिन्न वर्गों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की और कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की। इसके बाद वह डोर-टू-डोर कैंपेन (Priyanka Gandhi Door to Door Campaign) कर पंखुड़ी पाठक के लिए प्रचार किया। साथ ही अपने अभियान ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ के तहत प्रियंका महिलाओं के एक ग्रुप से अलग से भी बात करेंगी।
LIVE: Smt. @priyankagandhi's door-to-door campaigning in Noida, UP.#कांग्रेस_आपके_द्वार
https://t.co/i0HEVP9CKp— Congress (@INCIndia) January 31, 2022
कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी ने जनसंपर्क के दौरान एक दिव्यांग युवक की समस्याओं को नोट किया।
कांग्रेस पार्टी हर समस्या को हल करेगी, जनता को राहत पहुंचाएगी।#कांग्रेस_आपके_द्वार pic.twitter.com/zyM6m6csTi
— Congress (@INCIndia) January 31, 2022
कांग्रेस ने बड़ी तादाद में महिलाओं को दिया टिकट
फिलहाल यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने महिलाओं को लकेर बड़ा दांव खेला है और जिसके चलते बड़ी तादाद में टिकट महिलाओं को दिए हैं। असल में राज्य में कांग्रेस महिलाओं के जरिए पार्टी को स्थापित करना चाहती है। लिहाजा पार्टी ने राज्य में सरकार बनने के बाद महिलाओं से कई योजनाओं को शुरू करने का वादा किया है। वहीं कांग्रेस अभी तक ज्यादातर सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है।