उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022 ) के तीसरे चरण के लिए आज राज्य के 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान चल रहा है। जिसको शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने पुख्ता इंतज़ाम किये हैं।
आज अखिलेश, शिवपाल की किस्मत का भी होगा फैसला
आज ही मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav ) परिवार का गढ़ माने जाने वाले इटावा, मैनपुरी, औरैया में मतदान हो रहा। तीसरे चरण में करहल और जसवंतनगर सीट सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, ये दोनों सीट VVIP विधान सभा सीट मानी जा रही है। करहल से समाजवादी पार्टी के प्रमुख (Samajwadi Party Supremo) अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) चुनाव लड़ रहे हैं जबकि जसवंतनगर से उनके चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं।
आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया जो की शाम 6 बजे तक चलेगा। तीसरे चरण के चुनाव में 627 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 97 महिला प्रत्याशी भी हैं।
अखिलेश, डिंपल ने डाला वोट
सैफई में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) के साथ मतदान केंद्र पहुँच कर अपना वोट डाला। अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से चुनावी मैदान में हैं।
तीसरे चरण में 2 करोड़ 15 लाख से ज़्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 1 करोड़ 16 लाख से ज़्यादा पुरुष और 99 लाख से ज्यादा महिला मतदाता हैं, जबकि एक हजार से अधिक किन्नर (थर्ड जेंडर) मतदाता भी शामिल हैं। आज हो रहे मतदान पर नजर रखने के लिए चुनाव आयोग द्वारा 52 सामान्य पर्यवेक्षक, 16 पुलिस पर्यवेक्षक और 19 Expenditure Observer भी तैनात किए गए हैं।
UP की इन जिलों में आज मतदान-
जिन 16 जिलों में तीसरे चरण का मतदान हो रहा इनमें हाथरस, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, कन्नौज, औरिया, फरुखाबाद, फिरोजाबाद, हमीरपुर, कानपुर नगर, कासगंज, एटा, इटावा, ललितपुर, महोबा और मैनपुरी शामिल हैं.
पंजाब की कुल 117 सीटों पर भी मतदान आज
पंजाब (Punjab) की कुल 117 विधान सभा सीटों (Punjab Assembly Elections 2022) के लिए भी आज मतदान हो रहे हैं। 2.14 करोड़ से ज़्यादा मतदाता आज राज्य की सभी 117 विधान सभा सीटों के कुल 1304 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
12 बजे तक पंजाब में कुल 20.34 फीसदी मतदान होने की सूचना है। दिन चढ़ने के साथ ही वोटिंग की गति में भी तेजी आई है, सुबह 9 बजे तक पंजाब में करीब 5 फीसदी ही वोटिंग हुई थी।
पंजाब समेत, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और उत्तर प्रदेश की सभी सीटों का परिणाम 10 मार्च को घोषित होगा।
ये भी पढ़ें –
बुरे फंसे राजनाथ, जब युवकों ने भाजपा की रैली के दौरान माँगा रोज़गार