नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह का जन्मदिन है। राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई 1951 को उत्तर प्रदेश के वर्तमान चंदौली जिले के बाभोरा गांव में हुआ था। वह साल 1977 में पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य बने थे। राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद भी संभाला और केंद्र सरकार में गृह मंत्री भी रहे है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को उनके 70वें जन्मदिन पर बधाई दी है। साथ ही उत्कृष्ट सांसद व प्रशासक के रूप में उनकी भूमिका की सराहना भी की है। प्रधानमंत्री ने राजनाथ सिंह की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि रक्षा मंत्री के व्यक्तित्व का हर कोई मुरीद है।
Best wishes to our senior Cabinet colleague Shri @rajnathsingh Ji on his birthday. He is admired across the spectrum for his warm personality and wisdom. He is an outstanding Parliamentarian and administrator. Praying for his long and healthy life in service of our nation.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 10, 2021
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, हमारे वरिष्ठ कैबिनेट सहयोगी @राजनाथसिंह जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उनके शानदार व्यक्तित्व और ज्ञान के लिए उन्हें पूरे स्पेक्ट्रम में सराहा जाता है। वह एक उत्कृष्ट सांसद और प्रशासक हैं। हमारे देश की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।
अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘रक्षामंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं। अपनी संगठन कुशलता से पार्टी को मजबूत बनाने में राजनाथ जी का अहम योगदान है। मोदी जी के नेतृत्व में उन्होंने सशस्त्र बलों को और सशक्त किया है। उनके स्वास्थ्यपूर्ण जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूं।’’