बढ़ते कोरोना मामलों के बीच देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सख्त कोरोना प्रोटोकॉल के बीच नव वर्ष का स्वागत होगा। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के तेज़ी से बढ़ते खतरे के बीच शुक्रवार शाम 5 बजे के बाद सामाजिक स्थलों पर ‘NO Entry’ का आदेश जारी कर गया है। जिससे नए साल के जश्न पर भी पूरी तरह रोक लग गई है।
कोरोना महामारी के कारण बेकाबू होते मौजूदा हालातों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। मुंबई समेत पुरे महाराष्ट्र में कोविड के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी महाराष्ट्र में अब सबसे अधिक हैं।
मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से लागू हुए आदेश के तहत बड़े सामाजिक समारोहों पर भी सम्पूर्ण रोक लगा दी गई है और यह प्रतिबन्ध 15 जनवरी तक लागू रहेगा।
देश भर में कोरोना के साथ साथ, Omicron का कहर ज़ोरों पर है, कई राज्यों में नाईट कर्फ्यू के इलावा अन्य पाबंदियां भी लगा दी गई हैं। विशेष कर महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में Covid19 के मामलों में अचानक हुई वृद्धि ने परेशानी बढ़ा दी है।