नई दिल्ली: मोदी कैबिनेट में विस्तार की खबरों के बीच कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। इन राज्यों में कर्नाटक, मध्य प्रदेश, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, गोवा, मिज़ोरम और हरियाणा शामिल है। बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही इन राज्यों के राज्यपाल बदले गए है।
नए राज्यपालों की नियुक्ति के दौरान राजस्थान से संबन्ध रखने वाले दलित नेता और केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं मंगूभाई छगनभाई पटेल मध्यप्रदेश के नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त मिज़ोरम के राज्यपाल को भी बदल गया है। हरि बाबू कंभमपति मिज़ोरम के नए राज्यपाल हैं। हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर हैं और पी एस श्रीधरन पिल्लई गोवा के नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। सत्यदेव नारायण आर्य त्रिपुरा के राज्यपाल बनाये गए हैं और झारखंड के राज्यपाल अब रमेश बैस हैं। इनके अतिरिक्त हरियाणा में राज्यपाल भी नए राज्यपाल की नियुक्ति की गई है। हरियाणा के राज्यपाल अब बंडारू दत्तात्रेय हैं।
बता दें कि इसके अलावा मोदी सरकार भी अपने कैबिनेट में विस्तार करते हुए बड़ी फेरबदल कर सकती है। सूत्रों की माने तो लगभग 20 नए चेहरों को मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार होने पर जगह मिल सकती है। उम्मीद ये भी है कि वर्तमान में मंत्रिमंडल में जगह बनाये बैठे मंत्रियों में से कुछ मंत्रियों को निकाला भी जा सकता है। जिसकी शुरुआत थावर चंद गहलोत से हो चुकी है क्योंकि उन्हें कर्नाटक के राज्यपाल बना दिया गया है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का हाथ थामने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना है। इसके अतिरिक वरिष्ठ नेता नारायण राणे को भी दिल्ली बुलाया गया है। यही नहीं असम के पूर्व सांसद सर्बानंद सोनोवाल भी दिल्ली आ रहे हैं।
बता दें कि जानकारी ये भी है कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पश्चिम बंगाल से भाजपा सासंद शांतनु ठाकुर, निषाद पार्टी से प्रवीण निषाद, LJP से पशुपति पारस, JDU से आरसीपी सिंह और अपना दल से अनुप्रिया पटेल समेत 20 नए चेहरे मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं। ऐसे में मोदी कैबिनेट विस्तार को लेकर लोगों में जिज्ञासा बनी हुई है।