उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है। वहीं सभी पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर नज़र आ है। सभी पार्टियों के बीच आरोप-प्रतियारोप का दौर जारी है। भाजपा को इस बीच काफी कुछ झेलना भी पड़ा है। भाजपा के कई नेता और विधायक अपना पाला बदल चुके हैं। लेकिन इन सब के दौरान भाजपा के साथ एक नया नाम जुड़ा है। मुलायम सिंह यादव राजनीति का जाना माना नाम हैं। मुलायम सिंह की छोटी बहु के रूप में पहचानी जाने वाली अपर्णा यादव (Mulayam singh yadav) ने भाजपा का दामन थाम लिया है। आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव (Mulayam singh yadav) के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव आज (19 जनवरी) भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं।
मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी हैं साधना
लेकिन अगर हम कहें कि अपर्णा असल में मुलायम सिंह यादव की बहु है ही नहीं या यूँ कहें कि प्रतिक मुलायम सिंह के बेटे नहीं है तो ये क्या आप ये बात मानेंगे?
जी हाँ, असल में प्रतिक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं। इसी कढ़ी में एक एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। आपको बता दें कि साधना यादव की पहली शादी साल 4 जुलाई 1986 में चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुई थी। जिसके बाद साल 1988 में प्रतिक का जन्म हुआ। इसके दो साल बाद साधना और चंद्रप्रकाश अलग हो गए। इसके बाद साधना मुलायम (Mulayam singh yadav) के संपर्क में आईं। बता दें कि प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव के बेटे नहीं हैं। साधना गुप्ता से अपने रिश्तों के चलते उन्होंने प्रतीक को बेटे के तौर पर अपना लिया।