साल 2022 का पहला दिन देश में हादसों का दिन बनता दिख रहा है। पहले सुबह सवेरे, जम्मू कश्मीर के कटरा (Katra) स्थित वैष्णो देवी मंदिर (Vaishnow Devi Temple) से भगदड़ की खबर आई जिसमे दो दर्जन लोगों की जान जाने की पुष्टि हुई, साथ ही 14 दूसरे लोग गंभीर अवस्था में अस्पतालों में इलाज करवाए बताये गए।
अब ताज़ा खबर के अनुसार, हरियाणा (Haryana) के भिवानी (Bhiwani) जिले के अंतर्गत एक भूस्खलन होने की खबर आई है। भिवानी के दादम खनन इलाक़े में में हुए इस हादसे में वहां काम में लगे दर्जन भर वाहन दब गए। हादसे को लेकर ताज़ा खबर के अनुसार, 2 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है।
हादसे में 15 से अधिक लोग लापता भी हैं। इस भूस्खलन की सुचना मिलते ही हड़कंप मच गया तथा दुर्घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया।
मौके पर मौजूद बचाव दल पुरे ज़ोर शोर से बचाव कार्यों में लगे हैं और बताया गया है की अब तक 3 लोगों को बचा लिया गया है। हादसे की वजह पहाड़ के एक टुकड़े के अचानक टूट कर गिर जाने को बताया जा रहा है। पहाड़ के खिसकने (Mountain Cracking) की वजह अब तक नहीं मामूल हो सकी है।