कल यानी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) है जिसके चलते दिल्ली में कई पाबंदियां लगाई गई है। वहीं इस बीच दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों के लिए भी जरुरी खबर है। क्योंकि जो लोग दिल्ली मेट्रो से यात्रा करते हैं। वे 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन कुछ रुटों पर सफर नहीं कर पाएंगे। आपको बता दें कि सुरक्षा कारणों की वजह से ये फैसला लिया गया है। जिसके चलते दिल्ली मेट्रो का नया शेड्यूल (Metro Guidlines) भी जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस ने पहले परेड में शामिल होने को लेकर कुछ गाइडलाइन लागू की गई थीं वहीं अब गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सुरक्षा व्यवस्था के तहत गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) पर दिल्ली मेट्रो (Metro Guidlines) की सेवाओं में आंशिक रूप से बदलावा किया गया है।
आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो की लाइन -2 (हुडा सिटी सेंटर – समयपुर बादली) (Metro Guidlines) पर सेवाओं को 26 जनवरी, 2022 (गणतंत्र दिवस) पर बदला जाएगा। वहीं 25 जनवरी की सुबह 6 बजे से 26 जनवरी 2022 की दोपहर 2 बजे तक सभी मेट्रो पार्किंग स्थल बंद रहेंगी। बता दें कि दिल्ली पुलिस के निर्देशानुसार ये पाबंदियां लागू की गई हैं।
वहीं कोरोना को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कुछ गाइडलाइंस परेड में शामिल हों वाले लोगों के लिए भी लागू की है। आइये देखते हैं क्या हैं वो गाइडलाइंस।
-
गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) पर आगुंतकों के लिए बैठने के ब्लॉक सुबह 7 बजे खुलेंगे।
-
आगुंतकों से अनुरोध है कि निर्धारित स्थान पर ही बैठें।
-
कोरोना रोधी वैक्सीन की दोनों डोज लगी होना आवश्यक है।
-
वैक्सीन प्रमाण पत्र अवश्य साथ लाएं।
-
15 साल से कम उम्र के बच्चों को कार्यक्रम में आने की अनुमति नहीं है।
-
पार्किंग सीमित है, इसलिए कार पूल या टैक्सी से समारोह में पहुंचे।
-
आगुंतकों से निवेदन है कि सुरक्षा जांच में सहयोग करें।
-
आगुंतकों ने अनुरोध है कि प्रवेश पत्र के साथ वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) साथ लाएं।
-
रिमोट कंट्रोल कार लॉक चाबी रखने की व्यवस्था हर पार्किंग एरिया में की जाएगी।