मुंबई में एक 20 मंजिला इमारत में भयानक आग (Messive fire) लग गई। जिसमे कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और साथ ही कई लोगों ने अपनी जान भी गवा दी है। ये हादसा मुंबई के ताड़देव इलाके में हुआ है। ताड़देव इलाके में स्थित कमला बिल्डिंग की 18वीं मंजिल में आग लग गई। आपको बता दें कि ये आग लेवल 3 की है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं ख़बरें हैं कि15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। शनिवार यानी आज सुबह करीब 7 बजे बिल्डिंग में आग (Messive fire) लगी थी।
बता दें कि आग लगने की खबर मिलते ही 13 गाड़ियां के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बिल्डिंग में फंसे ज्यादातर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
आपको बता दें कि आग (Messive fire) में झुलसे 7 लोगों की मौत हो चुकी है। नैयर अस्पताल के डॉ कॉले ने बताया कि उनके अस्पताल में 4 झुलसे लोगों को लाया गया था, जिनमें से 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 की हालत स्थिर है। वहीं मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर ने बताया की अस्पताल के लोगों ने मरीज़ों को लेने से मना कर दिया। हम पता लगाएंगे की आखिर इन लोगों ने ऐसा क्यों किया और इस बात की जानकारी BMC कमिश्नर को भी देंगे। वहीं अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार जले हुए लोगों में से 12 को जनरल बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, जबकि 3 लोगों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।