मध्यप्रदेश के गुना (Guna) में एक लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां आरोपी शख्स के साथ लड़की के परिजनों ने कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर किसी की भी रुह कांप जाए। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। पीड़िता के घर वालों ने युवक के हाथ-पैर बांधे और खूब पीटा। इससे भी संतुष्टि नहीं मिली तो युवक को बंधे हुए हाथों पैरों के साथ ही उन्होंने सड़क पर घसीटा और बेदम होने तक पीटते रहे। भीड़ के बीच एक लड़की ने भी लाठियों से उसपर ताबड़तोड़ वार किए। इस दौरान युवक का बेटा और पत्नी उसे बचाने के लिए सबसे मिन्नतें करते रहे। लेकिन किसी ने उनकी एक न सुनी। आरोपी का 7 साल का बेटा कहता रहा- छोड़ दो मेरे पापा को, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। इस दौरान सड़क पर मौजूद कुछ लोग इस बर्बरता का वीडियो तो बनाया लेकिन उस युवक को किसी ने नहीं बचाया।
जानिए क्या है पूरा मामला
गौरतालाब है कि मामला (Guna) शहर के नानाखेड़ी इलाके का है। साहू और धाकड़ परिवार आमने-सामने रहते हैं। उनका एक वर्ष पहले भी किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उस समय भी FIR करवाई गई थी। लेकिन आज यानी शुक्रवार की सुबह साहू परिवार ने अजय धाकड़ पर आरोप लगाया कि वह उनके घर की बेटी के साथ छेड़खानी करता है। लड़की के परिवार वाले अजय के घर पहुंचे और उसे पकड़कर बाहर ले आए और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसकी पत्नी भी ज़ख़्मी हो गई है।
क्या पुरानी रंजिश का था मामला
पिटाई से अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बेहोश हो गया। उसे बचाने के चक्कर में पत्नी भी घायल हो गई। आरोपियों के जाने के बाद अजय और उसकी पत्नी रीना धाकड़ को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भी अजय बोल तक नहीं पा रहा था। अब सोचने वाली बात ये है क्या ये मामला पुरानी रंजिश का था जिसका शिकार अजय धाकड़ हो गए और क्या उनपर लगे इलज़ाम झूठें हैं? बता दें कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और कार्रवाई की। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।