• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech

लालू यादव की किडनी का हुआ सफल ऑपरेशन, बेटी रोहिणी भी अब पूरी तरह स्वास्थ

December 5, 2022
उमा भारती की पीएम को नसीहत, महिला आरक्षण में OBC का भी कोटा हो तय

उमा भारती की पीएम को नसीहत, महिला आरक्षण में OBC का भी कोटा हो तय

September 25, 2023
ऑल इंडिया आइडियल टीचर्स एसोसिएशन (AIITA) ने अपने 22 दिवसीय राष्ट्रीय शैक्षिक अभियान का किया शुभारंभ

ऑल इंडिया आइडियल टीचर्स एसोसिएशन (AIITA) ने अपने 22 दिवसीय राष्ट्रीय शैक्षिक अभियान का किया शुभारंभ

September 23, 2023
pyaar aida da

रश्मि देसाई और शोएब इब्राहिम की शानदार जोड़ी नए पंजाबी गाने ‘प्यार एदा दा’ में नजर आएगी

September 22, 2023
Veronica Vanij Ganesh Chaturthi

गणेश चतुर्थी 2023: वेरोनिका वानीज बप्पा के लिए घर पर मोदक बनाने के लिए तैयार

September 21, 2023
डॉक्टरेट की मानक उपाधि से सम्मानित किये गए उर्दू दैनिक “सच की आवाज़” के सम्पादक

डॉक्टरेट की मानक उपाधि से सम्मानित किये गए उर्दू दैनिक “सच की आवाज़” के सम्पादक

September 19, 2023
कांग्रेस कार्यसमिति की हैदराबाद में बैठक आज, सोमवार को होगी पार्टी की मेगा रैली

कांग्रेस कार्यसमिति की हैदराबाद में बैठक आज, सोमवार को होगी पार्टी की मेगा रैली

September 16, 2023
CM गहलोत ने किया कोटा में ऑक्सीजोन सिटी पार्क का उद्द्घाटन, कोटा के छात्रों को मिलेगा तनाव मुक्त माहौल

CM गहलोत ने किया कोटा में ऑक्सीजोन सिटी पार्क का उद्द्घाटन, कोटा के छात्रों को मिलेगा तनाव मुक्त माहौल

September 13, 2023
सऊदी अरब के विज़न 2030 की शानदार तैयारी, मीडिया ओएसिस के द्वारा दिल्ली में हुई फ्यूचर प्लान की प्रदर्शनी

सऊदी अरब के विज़न 2030 की शानदार तैयारी, मीडिया ओएसिस के द्वारा दिल्ली में हुई फ्यूचर प्लान की प्रदर्शनी

September 12, 2023
दिल्ली में 8-10 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल और ऑफिस LG ने G20 के लिए दी मंजूरी

दिल्ली में 8-10 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल और ऑफिस LG ने G20 के लिए दी मंजूरी

August 24, 2023
‘गदर 2’ के संगीत के भव्य जश्न में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर के साथ पूरी स्टारकास्ट ने मचाया गदर

‘गदर 2’ के संगीत के भव्य जश्न में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर के साथ पूरी स्टारकास्ट ने मचाया गदर

August 7, 2023
मुकेश साहनी न पक्ष के हो सके न विपक्ष के, समर्थकों को खिलाई क़सम

मुकेश साहनी न पक्ष के हो सके न विपक्ष के, समर्थकों को खिलाई क़सम

August 24, 2023
पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में फूंका चुनावी बिगुल, कहा- गोल होगा कांग्रेस का डिब्बा

पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में फूंका चुनावी बिगुल, कहा- गोल होगा कांग्रेस का डिब्बा

August 24, 2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, September 29, 2023
  • Login
My Blog
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • राज्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
My Blog
No Result
View All Result
Home Feature

लालू यादव की किडनी का हुआ सफल ऑपरेशन, बेटी रोहिणी भी अब पूरी तरह स्वास्थ

रोहिणी आचार्य ने पिता लालू यादव को किडनी डोनेट किया है, लालू-रोहिणी के लिए दुआओं का दौर जारी

by KhabarMantra Desk
December 5, 2022
in Feature, ताज़ा ख़बरें, दुनिया, देश, बिहार, राज्य, वायरल
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (RJD Supremo Lalu Prasad Yadav) का आज सफल किडनी ट्रांसप्लांट (Kidney Transplant) का ऑपरेशन हो गया। सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल (Mount Elizabeth Hospital) में लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने अपने पिता को किडनी डोनेट किया। लालू से पहले बेटी रोहिणी का सफल ऑपरेशन हुआ।

लालू यादव के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Dy CM Tejashwi Yadav) ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लालू यादव और बहन रोहिणी के सफल ओपरेशन की देते हुए लिखा, ‘पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। तेजस्वी ने लिखा- डोनर, बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ हैं। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद।

पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया।

डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ है। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद। 🙏🙏 pic.twitter.com/JR4f3XRCn2

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 5, 2022

लालू के बच्चों में रोहिणी दूसरे नंबर की बेटी हैं, उनके इलावा 6 बहने और 2 भाई तेज प्रताप और तेजस्वी यादव हैं। अस्पताल जाने से पहले रोहिणी ने अपनी भावना को व्यक्त करते हुए कहा, ‘आम जनता के लिए लालू यादव का स्वस्थ रहना बेहद ज़रूरी है। इसलिए, उन्होंने ऐसा साहसिक फैसला लिया।

इससे पहले बड़ी बेटी मीसा भारती (Dr. Misa Bharti) ने ट्वीट करके बताया था, ‘छोटी बहन रोहिणी का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है और वह पूरी तरह स्वस्थ है। अभी ICU में है, अभी पापा का ऑपरेशन चल रहा है।

छोटी बहन रोहिणी का डोनर का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है। वह पूरी तरह से स्वस्थ अभी ICU में हैं।
अभी पापा का ऑपरेशन चल रहा है। pic.twitter.com/xXn0QV8E2K

— Dr. Misa Bharti (@MisaBharti) December 5, 2022

अस्पताल जाने से कुछ घंटे पहले रोहिणी ने पिता लालू यादव के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा कि ईश्वर को उन्होंने नहीं देखा है, लेकिन ईश्वर के रूप में पापा को ज़रूर देखा है।

Ready to rock and roll ✌️
Wish me a good luck 🤞 pic.twitter.com/R5AOmFMW0E

— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) December 5, 2022

इससे पहले भी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट करके लोगों से पिता लालू यादव के लिए दुआ करने को कहा। रोहिणी ने लिखा, जिन्होंने लाखों-करोड़ों जनता को दी आवाज, उनके लिए दुआ करें सब मिलकर आज।

जिन्होंने लाखों-करोड़ों जनता को दी आवाज
उनके लिए दुआ करें सब मिलकर आज 🙏 pic.twitter.com/09B4XRbiiE

— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) December 4, 2022

पूरा देश आज लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के जज़्बे और हिम्मत को सलाम कर रहा है। सभी रोहिणी के साहसिक फैसले की सराहना कर रहे हैं। रोहिणी का प्राइमरी मेडिकल टेस्ट पहले ही हो चूका था। उनकी किडनी अभी 90 से 95 प्रतिशत तक काम कर रही है, जबकि पिता लालू की दोनों किडनी 28 प्रतिशत काम कर रही है। ट्रांसप्लांट के बाद ये लगभग 70 प्रतिशत काम करने लगेंगी, जो की उनकी उम्र के हिसाब से बेहतर है।

लालू यादव के साथ पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती यादव पहले से ही सिंगापुर में हैं। जिस अस्पताल में लालू यादव का आज किडनी ट्रांसप्लांट हुआ उसी अस्पताल में भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा, समाजवादी पार्टी के स्वर्गीय सांसद अमर सिंह और अभिनेता रजनीकांत की भी किडनीकिडनी ट्रांसप्लांट हो चुकी है।

इस बीच लालू के चाहने वालो के ज़रिये लालू यादव और बेटी रोहिणी आचार्य के लिए दुआओं का दौर लगातार जारी है। बिहार के खासकर कई जगहों पर पूजा और हवन का कार्यक्रम चल रहा है। सभी लालू और बेटी रोहिणी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

राजद के राष्ट्रिय महासचिव और शिवहर लोकभसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी सैयद फैसल अली ने भी लालू यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट में लिखा, “आज पूरा देश लालू यादव जी की सफल किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी की दुआ कर रहा है। लालू जी और उनकी बेटी को सर्जरी की शुभकामनाएं। उम्मीद है कल की सर्जरी से लालू जी को जल्द राहत मिलेगी और वो स्वस्थ होकर हमलोगों के बीच पुनः पधारेंगे।

आज पूरा देश @laluprasadrjd जी की सफल किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी की दुआ कर रहा है। लालू जी और उनकी बेटी @RohiniAcharya2 को सर्जरी की शुभकामनाएं। उम्मीद है कल की सर्जरी से लालू जी को जल्द राहत मिलेगी और वो स्वस्थ होकर हमलोगों के बीच पुनः पधारेंगे। pic.twitter.com/IqDw5xtTUG

— Syed Faisal Ali (@faisalaly) December 4, 2022

लालू यादव की आज किडनी ट्रांसप्लांट से पहले बिहार सरकार के मंत्री आलोक मेहता और विधायक रीतलाल यादव समेत सैंकड़ों राजद कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना और रूद्राभिषेक किया।

Tags: Dr Misa BhartiDy CM Tejashwi YadavEx CM Rabri DeviRashtriya Janata DalRJD Supremo Lalu YadavRohini AcharyaSyed Faisal Ali
Share196Tweet123Share49
KhabarMantra Desk

KhabarMantra Desk

My Blog

Copyright © 2023 Khabar Mantra

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • राज्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2023 Khabar Mantra

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In