राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) ने पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यसमिति का गठन किया है। लालू यादव आज शाम ही किडनी के इलाज के लिए सिंगापुर रवाना होने वाले हैं। सिंगापूर रवाना होने से पहले लालू यादव ने अपनी पार्टी की राष्ट्रीय कमेटी का गठन करते हुए 27 सदस्यीय कमेटी में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi), शिवानंद तिवारी समेत 4 उपाध्यक्ष, अब्दुल बारी सिद्दीकी को प्रधान महासचिव, 10 महासचिव, 12 सचिव और एक कोषाध्यक्ष बनाया है।
पार्टी में बनाये गए 4 उपाध्यक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और शिवानंद तिवारी को दोबारा से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गई है जबकि उनके इलावा बिहार विधानसभा के पूर्व स्पीकर उदय नारायण चौधरी और पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवीजिन 10 नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है, उनमे लालू परिवार के बेहद क़रीबी और शिवहर लोकसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी सैयद फैसल अली (Syed Faisal Ali) का भी नाम शामिल है। सैयद फैसल अली को पार्टी की केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी भी दी गई है।

राजद की नई राष्ट्रीय कमेटी में अब्दुल बारी सिद्दीक़ी को फिर से प्रधान महासचिव के पद पर जगह दी गई है, इस एलान के साथ ही सिद्दीकी को राजद का बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाने की अटकलों पर अब विराम लग गया है। बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद पर जगदानंद सिंह ही बने रहेंगे। वहीं पार्टी MLC सुनील कुमार सिंह को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की भी ज़िम्मेदारी दी गई है।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादवराजद के अन्य बनाये गए राष्ट्रीय महासचिव में जय प्रकाश नारायण यादव, श्याम रजक, भोला यादव, कांति सिंह, बिहार सरकार में मंत्री कुमार सर्वजीत, ललित कुमार यादव के साथ-साथ, सुशीला मोराले, सुखदेव पासवान और अलख निरंजन सिंह उर्फ बीनू यादव का नाम भी शामिल है। सुशिल मोराले और बीनू यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के करीबी बताये जाते हैं। जानकारी के अनुसार इन दोनों को उन्हीं की अनुशंसा पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है।
लालू यादव ने पार्टी में 12 राष्ट्रीय सचिव भी बनाया है, जिसमे बिहार के बहुचर्चित पूर्व मंत्री कार्तिक मास्टर, विधायक भरत भूषण मंडल, भरत बिंद, संगीता कुमारी के साथ साथ यदुवंश कुमार यादव, डॉ लाल रत्नाकर, पूर्व MP घूरन राम, विजय वर्मा, आनंद नायडू, मो. सत्तार, संतोष कुमार जायसवाल और संजय ठाकुर के नाम हैं। विधायकों, विधान परिषद सदस्यों एवं सांसदों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पदेन सदस्य बनाया गया है साथ ही सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी इस समिति में शामिल किए गए हैं।
ये भी पढ़े –
सिंगापूर रवाना होने से पहले लालू ने अपने क़रीबी नेताओं को दी मत्वपूर्ण ज़िम्मेदारीयाँ