भारतीय के मशहूर कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज (Pandit Birju Maharaj) नहीं रहे, उन्होंने 17 जनवरी 2022 को अंतिम सांस ली। हार्ट अटैक के चलते बिरजू महाराज का निधन हो गया। वह 83 साल के थे। कला के क्षेत्र में उनका अमूल्य योगदान रहा है जिसके चलते आज देशभर के कलाकार नम आंखों से लिख रहे हैं कि भारतीय संगीत की लय थम गई है, सुर मौन हो गए हैं और भाव शून्य हो गए हैं। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है।
बिरजू महाराज के पोते ने दी निधन की जानकारी
वहीं उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर उनके निधन की जानकारी साझां की। उन्होंने बिरजू महाराज की तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “अत्यंत दु:ख और दुख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे परिवार के सबसे प्रिय सदस्य का दुखद और असामयिक निधन हो गया है।” वहीं इस पोस्ट में उन्होंने ये बताया कि बिरजू महाराज का निधन 17 जनवरी को हुआ है और कई दिनों से वो काफी बीमार चल रहे थे।
पीएम ने जताया नृत्य सम्राट के निधन पर दुःख
पद्म विभूषण से सम्मानित बिरजू महाराज (Pandit Birju Maharaj) के निधन की खबर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुःख व्यक्त किया है।
भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति! pic.twitter.com/PtqDkoe8kd
— Narendra Modi (@narendramodi) January 17, 2022
मशहूर कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज (Pandit Birju Maharaj) के निधन पर सिंगर अदनान सामी ने भी ट्वीट कर कथक सम्राट के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘महान कथक नर्तक-पंडित बिरजू महाराज जी के निधन की खबर से अत्यंत दुखी हूं। हमने एक अद्वितीय प्रतिभा को खो दिया है। उन्होंने अपनी प्रतिभा से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ‘
Extremely saddened by the news about the passing away of Legendary Kathak Dancer- Pandit Birju Maharaj ji.
We have lost an unparalleled institution in the field of the performing arts. He has influenced many generations through his genius.
May he rest in peace.🙏🖤#BirjuMaharaj pic.twitter.com/YpJZEeuFjH— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) January 16, 2022
कौन थे बिरजू महाराज
पंडित बिरजू महाराज (Pandit Birju Maharaj) का जन्म 04 फरवरी 1938 को हुआ था। उनका असली नाम बृजमोहन मिश्रा था। वह कथक नर्तकियों के महाराज परिवार के वंशज थे। उनके दो चाचा, शंभू महाराज और लच्छू महाराज और उनके पिता अचन महाराज भी कथक नर्तक थे। उनके चाचा ने ही उन्हें कथक सिखाया था। वो केवल 9 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था। वो कथक नर्तक के साथ- साथ मशहूर गायक भी थे।
यह भी पढ़ें -उत्तराखंड में भी BJP को लग सकता है झटका, कांग्रेस में जा सकते हैं मंत्री हरक सिंह रावत