नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) ने महान हॉकी (Hockey) खिलाड़ी स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद की जयंती (Dhyanchand Birth Anniversary) पर उन्हें नमन किया है।
रविवार को नड्डा ने ट्वीट कर कहा, “ओलंपिक खेलों में तीन स्वर्ण पदक जीतकर सम्पूर्ण विश्व में भारत का गौरव बढ़ाने वाले, पद्म भूषण से सम्मानित, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।” उन्होंने कहा कि श्री ध्यानचंद के सम्मान में मनाये जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी खेल प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
ओलंपिक खेलों में तीन स्वर्ण पदक जीतकर सम्पूर्ण विश्व में भारत का गौरव बढ़ाने वाले, पद्म भूषण से सम्मानित, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन व उनके सम्मान में मनाये जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी खेल प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/mhrXeZfpSv
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) August 29, 2021
हॉकी का जादूगर कहे जाने वाले ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद हुआ था। हॉकी के खेल में उनके 1926 से 1949 तक के करियर में उन्होंने देश को 1928, 1932 और 1936 का ओलिंपिक स्वर्ण पदक दिलाया। श्री ध्यानचंद के जन्मदिन को देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर मनाया जाता है और खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर अलंकृत किया जाता है।