हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में कांग्रेस (Congress) की बड़ी जीत हुई है, जिसके बाद भाजपा (BJP) सत्ता से बाहर हो गई है। अब कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद (Chief Ministerial Candidate) की दावेदारी जारी है। प्रदेश कांग्रेस के कई नेता इस रेस में शामिल हैं, लेकिन जिनकी दावेदारी सबसे प्रबल मानी जा रही है वो हैं, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (Former CM Virbhadra Singh) की पत्नी प्रतिभा सिंह। सूत्रों के मुताबिक़, अगर सब कुछ ठीक रहा तो प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) हिमाचल प्रदेश की नै मुख्यमंत्री बन सकती हैं।
कांग्रेस ने राज्य में जो इस बार जीत हासिल की है उसमे बहुत बड़ा श्रेय प्रतिभा सिंह को दिया जा रहा है, क्योंकि वो वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष हैं, जिनके नेतृत्व में कांग्रेस ने न सिर्फ सफलता हासिल की बल्कि अपने बलबूते पर आज प्रदेश में सरकार बनाने में सक्षम भी हुई।
प्रतिभा सिंह हाल में में मंडी से लोकसभा चुनाव जितने में भी सफल हुई है, जो की निवर्तमान मुख्यमंत्री और भाजपा नेता जयराम ठाकुर का गढ़ माना जाता है।
इस बीच अपने दावे को मज़बूती देते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि चुनाव उनके पति वीरभद्र सिंह के नाम पर लड़ा और जीता गया है, इसलिए उनके परिवार के योग्यदान को नज़रअंदाज़ करना ठीक नहीं होगा। प्रतिभा के पति और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पिछले साल ही निधन हो गया था। प्रतिभा सिंह ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री के रूप में राज्य का सफल नेतृत्व कर सकती हूं, क्योंकि सोनिया जी और पार्टी आलाकमान ने मुझे चुनाव पूर्व पार्टी का नेतृत्व करने की बड़ी जिम्मेदारी दी थी जो मैंने बखूबी निभाई है।
प्रतिभा सिंह के इलावा भी प्रदेश कांग्रेस के कई अन्य नेता भी मुख्यमंत्री पद पर अपना दावा थोक रहे हैं, जिसकी वजह से हिमाचल में कांग्रेस के मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पेंच फंस गया है। अब तक प्रतिभा सिंह और प्रदेश कांग्रेस के प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू फ्रंट रनर थे, लेकिन अब मुकेश अग्निहोत्री, चंद्र कुमार, राजेंद्र राणा ठाकुरऔर धनीराम शांडिल भी इस दौड़ में शामिल हो गए हैं।
CM चेहरे पर अंतिम मुहर आज शिमला स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होना है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक चल रही है जसमे नए नेता का चुनाव होना है। कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला, ऑब्जर्वर भूपेश बघेल और साथ में भूपेंद्र हुड्डा शिमला पहुंच चुके हैं।