नई दिल्ली: लगातार काम करने की वजह से हरियाणा के गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की तबीयत खराब हो गई है। रविवार को उनका आक्सीजन लेवल कम हो गया, जिसकी वजह से डाक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज इस समय यहां एम्स में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। कल रात तबीयत खराब हाेने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विज को कोरोना संक्रमण के बाद की परेशानियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका प्राइवेट वार्ड में उपचार जारी है। उन्हें रात को करीब नौ बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और इस वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उनका उपचार कर रहे चिकित्सकों की टीम के एक डाक्टर ने बताया कि उनकी हालत इस समय स्थिर है।
अनिल विज ने कहा कि मेरे डीएनए में आराम नाम की चीज नहीं है। मैं तबीयत खराब होने की वजह से लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ सकता। डाक्टर अपनी जगह सही हैं। वह आराम करने की सलाह देते हैं। बता दें कि विज को पिछले वर्ष दिसंबर में कोरोना संक्रमण के बाद लगभग एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था और इस वर्ष अगस्त में उनका ऑक्सीजन स्तर कम हो जाने के कारण चंड़ीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।