नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक बड़ा हादसा हुआ है। थाथरी से डोडा जा रही एक मिनी बस खाई में गिर गई है। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हैं। मौके पर रेस्क्यू जारी है। स्थानीय लोगों ने इस हादसे की सूचना सुरक्षाबलों तक पहुंचाई। जिसके तुरंत बाद सेना के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों के हताहत होने पर दुख व्यक्त किया है तथा उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से बात कर इस संबंध में जानकारी ली है। शाह ने ट्वीट कर कहा , “ जम्मू कश्मीर के डोडा में हुई सड़क दुर्घटना से व्यथित हूँ। इसमें जान गँवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। मैंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी से बात की है, प्रशासन घायलों को हर सम्भव मदद व उपचार प्रदान कर रहा है। घायलों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”
उल्लेखनीय है कि डोडा जिले में गुरुवार को एक मिनी बस के गहरी खाई में गिर जाने से मृतकों की संख्या नौ हो गयी और अन्य 15 घायल हो गये।