मुंबई: ‘नागिन 3’ अभिनेता पर्ल पुरी को नाबालिग से रेप के आरोप में बीते दिनों हिरासत में लिया गया है। इस मामले में एकता कपूर, अनीता हसनंदानी, राखी सावंत और निया शर्मा जैसी अभिनेत्रियां पर्ल पुरी का समर्थन करती नज़र आईं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ ‘साथ निभाना साथिया’ फेम देवोलीना भट्टाचार्जी ने पर्ल पुरी और उनका समर्थन करने वालों पर कड़ी टिप्पणी की है। इसके साथ ही देवोलीना पीड़िता के प्रति सहानुभूति दिखाती भी नज़र आई।
पर्ल पुरी पर लगे आरोपों को सच मानते हुए देवोलीना भट्टाचार्जी में उनके अपराध को लेकर आक्रोश साफ देखा जा सकता है। शायद यही वजह है कि वह पर्ल पुरी के समर्थन में आए लोगों पर टिप्पणी कर रही हैं। देवोलीना ने इस संदर्भ में अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा कि आपके सोशल मीडिया हैंडल उसकी मदद नहीं करने जा रहे हैं। लेकिन कर्म निश्चित रूप से आप में से हर एक पर वापस आ जाएगा जो उस छोटी 7 साल की बच्ची को कोस रहा है। कैसे लोग हो यार तुम लोग,धरने पर बैठो, भूख हड़ताल करो, दिखाओ अपना समर्थन, लेकिन गंदगी मत फैलाओ, क्या गंदगी मचा रखी है।
देवोलीना ने अपने ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन निया शर्मा ने भी देवोलीना के ट्वीट पर बिना उनका नाम लिए पलटवार कर दिया। निया ने ट्वीट किया की दीदी को कोई बता दो धरना और कैंडल मार्च नहीं कर सकते हैं महामारी है अभी भी। इसके अलावा दीदी को अपने नृत्य का अभ्यास करने की आवश्यकता है, इससे पहले कि वह उन दयनीय नृत्य रीलों को सोचती है कि लोग उन्हें पसंद कर रहे है।
निया के पलटवार पर देवोलीना भी चुप नहीं रहीं। उन्होंने आगे ट्वीट करते हुए कहा कि प्लीज छोटी को कोई बता दो सिर्फ फैशन स्किल्स दिखाने से कोई इंसान नहीं बनता है। अच्छी सोच और अच्छे दिल की जरूरत होती है, जिसकी कमी दिख रही है। मेरे रील्स अच्छे है या बुरे यह मेरे फैंस को डिसाइड करने दे। यहां पर भी जज बन गई, इनके अलावा अपने फोटोशूट पर ध्यान दें।
देवोलीना ने पर्ल पुरी के मामले को लेकर एक के बाद एक ट्वीट किए है। बता दें कि पर्ल पुरी पर अपनी ही साथी कलाकार की नाबालिग बेटी के साथ रेप करने का आरोप है। पर्ल पुरी के समर्थन में सामने आई एकता कपूर को मुंबई पुलिस ने जवाब दिया था कि पुलिस के पास पर्ल पुरी के खिलाफ सबूत हैं। फिलहाल पर्ल पुरी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ जारी है।