देश की राजधानी (National Capital) एक बार फिर आतंकियों के रडार पर बताई जा रही है। बताया गया है की कुछ आतंकी संगठन (Terrorist Organisation) दिल्ली को दहलाने की साज़िश रच रहे हैं। एक आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान के इंडिया सेल ने दिल्ली में हमले की धमकी भरा ईमेल भेजा है। धमकी मिलने के बाद राजधानी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के अभी मुख्य बाज़ार समेत कई सार्वजानिक स्थलों में गहन सर्च ऑपरेशन भी चलाया।
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के स्पेशल सेल के अधिकारियों के अनुसार तहरीक-ए-तालिबान (Tahreek e Taliban) के नाम से कुछ लोगों को धमकी भरे ई-मेल भेजे गए हैं, जिनमें राजधानी दिल्ली में ब्लास्ट करने की धमकी दी गई है। इन लोगों ने उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) को इन ई-मेल्स के बारे में शिकायत की। UP पुलिस ने तुरंत दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी दी। आतंकी हमले की धमकी को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस पूरी तरह से चौकस हो गई है और दिल्ली में हाई अलर्ट भी जारी कर दिया गया।
हमले का इनपुट मिलते ही दिल्ली पुलिस ने संवेदनशील जगहों पर चौकसी और पुलिस बल बढ़ा दिया। वहीं, दिल्ली के चर्चित सरोजिनी नगर मार्केट समेत कई अन्य मार्किट में लम्बा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
सरोजिनी नगर (Sarojni Nagar Market) मिनी मार्केट ट्रेडर्स एसोशिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने बताया कि सुरक्षा कारणों से बाजार को बंद रखा जाएगा। हालांकि, रंधावा ने दिल्ली पुलिस से ऐसा कोई आदेश मिलने से इनकार किया है।