नई दिल्ली: देश में कोरोनावायरस के अब नए मामलों में गिरावट दर्ज हो रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1.86 लाख नए मामले सामने दर्ज हुए हैं। 1,86,364 लाख नए मामलों के साथ गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों की संख्या में 76,755 की कमी दर्ज हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry of India) के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 2,59,459 मरीज ठीक हुए हैं।
बीते 24 घंटे में एक्टिव मामलों की संख्या में 76,755 गिरावट दर्ज हुई है। देश में अब तक कुल 2,48,93,410 मरीज ठीक हो चुके हैं। बीते 15 दिनों से ठीक होने वाले मरीजों का संख्या नए संक्रमितों की तुलना में ज्यादा है। रिकवरी रेट 90.34% बना हुआ है। देश में 20.57 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। 27 मई तक देश में कोरोना के 33 करोड़ से ज्यादा सैपलों की जांच हो चुकी है।
दिल्ली में कोरोना की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के बाद अब स्थिति में सुधार हो रहा है। गुरुवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1,072 नए मामले दर्ज किए गए। दिल्ली में 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के 42 फीसदी लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने वैक्सीनेशन की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में जितने ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी उससे दिल्ली हर्ड इम्यूनिटी की तरफ बढ़ेगी और बीमारी का संक्रमण रुकेगा।