जनता दल यूनाइटेड (JDU) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) के भाजपा (BJP) में जाने को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने उपेंद्र कुशवाहा को नसीहत देते हुए दो टूक कहा है कि उन्हें जब जाना हो जितना जल्दी जाना हो, वो चलें जाएं।
कुशवाहा कभी सीएम नीतीश के बेहद क़रीबी माने जाते थे
उपेंद्र कुशवाहा कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद क़रीबी नेताओं में माने जाते थे। कुशवाहा ने अपनी पार्टी RLSP का विलय कर जदयू में नीतीश के नेतृत्च में आस्था व्यक्त की थी। जिसके बाद उन्हें जदयू के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपेंद्र कुशवाहानीतीश ने कहा-उन्हें जब मौक़ा मिलता है चले जाते हैं
नीतीश कुमार ने पटना के एएन कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात कर रहे थे। उपेंद्र कुशवाहा ने आरोप लगाया था कि जदयू के बड़े नेता भाजपा से संपर्क साधा गया है। उपेंद्र कुशवाहा के इस आरोप पर जवाब देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें जब मौका मिलता है, वह चले ही जाते हैं।
एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमारजो खुद भाजपा के संपर्क में रहता है वही ये बातें बोलता है: नीतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जो खुद (भाजपा) के संपर्क में जाना चाहता है, वही यह सब बोलते रहता है। सीएम नीतीश ने कहा कि “हमने किसको कितना आगे बढ़ाया और कौन कहां चला गया। खैर, यह सब छोड़िए जाने दीजिए।”
नीतीश ने कहा कि उनको जब भी जहाँ भी जाना हो, जितना जल्दी जाना हो, वो चलें जाएं।
जदयू कमज़ोर नहीं बल्कि पहले से ज़्यादा मज़बूत हुई है: नीतीश
नीतीश कुमार ने आगे कहा कि जो लोग कहते हैं कि जदयू कमजोर हो रही है, उनसे कह दीजिए कि हमारी पार्टी कमजोर नहीं हुई है, बल्कि पहले से और भी ज़्यादा मजबूत हुई है। नीतीश ने कहा कि बिहार में करीब 75 लाख लोग हमारी पार्टी से इस बार जुड़े हैं।
कुशवाहा बीते दिनों इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हुए थे, जहाँ उनसे मिलने भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेता पहुंचे थे।

भाजपा नेताओं से मिलते हुए कुशवाहा की फोटो वायरल होते ही उनके भाजपा में जाने की चर्चाओं ने और ज़ोर पकड़ा था, जिसके बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है।
ये भी पढ़ें -: