पटना: देश भर में नवरात्रि की धूम मची है। आज नवरात्रि का आठवां दिन है। बिहार में भी धूमधाम से नवरात्रि मनाई जा रही है। मंदिरों में लोगों की भारी भीड़ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अष्टमी के दिन पटना के शीतला मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान सूबे के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे।
सीएम नीतीश ने माता के दरबार में प्रसाद और चुनरी चढ़ाकर देश के विकास के लिए कामना की। साथ ही उन्होंने राज्यवासियों को दुर्गा पूजा की बधाई भी दी। यहां पर नीतीश ने विधिवत पूजा अर्चना की। मंदिर के पूजारियों ने उनसे मां शीतला देवी की पूजा करवाई।
पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ नीतिश कुमार की पूजा संपन्न हुई। पूजा के बाद पुजारियों ने नीतिश कुमार को नारियल फोड़ने के लिए दिया। सीएम नीतिश ने कई बार प्रयास किया लेकिन नारियल नहीं फूटा इसके बाद मंदिर के ही एक पुजारी ने नारियल फोड़कर माता को भोग लगाया।