नई दिल्ली: कैबिनेट के साथ CCEA की होने वाली बैठक टल गई है। अभिनेता दिलीप कुमार के निधन के बाद ये मीटिंग टाल दी गई। दरअसल दिलीप कुमार की मौत से सिर्फ बॉलीवुड जगत को ही नहीं बल्कि पूरे देश को सदमा लगा है और ऐसे में बॉलीवुड अभिनेताओं और दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। इसी के मद्देनजर कैबिनेट विस्तार को लेकर आज होने वाली बैठक टाल दी गई है।
दिलीप कुमार के निधन के बाद आर्थिक मामलों से सम्बंधित मंत्रिमंडल (CCEA) की बैठक को टाल दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आज 11 बजे इस बैठक का आयोजन होना था। बता दें कि आज शाम लगभग 5 बजे सांताक्रूज के कब्रिस्तान में दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिलीप कुमार के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड हस्तियों के साथ-साथ कई दिग्गज नेता भी शामिल हो सकते है।
बता दें कि कैबिनेट विस्तार की बैठक के लिए शाम 6 बजे कार्यक्रम होना है। इसके साथ ही राष्ट्रपति भवन में मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए सदस्यों का शपथ ग्रहण की तैयारी भी की जा चुकी है। मोदी सरकार दूसरी बार सत्ता में आने के बाद पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। इस बार कई नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल करने की जानकारी है जिसके लिए कई नेताओं को दिल्ली भी बुलाया गया है। इसके साथ ही कई पुराने मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है।
गौरतलब है की लीजेंड अभिनेता दिलीप कुमार का 98 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया। लंबे समय से बीमार दिलीप कुमार ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। दिलीप कुमार को दादा साहब फाल्के, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। यही नहीं साल 2000 में दिलीप कुमार राज्यसभा के सदस्य भी चुने गए थे।