नई दिल्ली: CBSE ने 12वीं के बाद अब 10वीं का रिज़ल्ट भी जारी कर दिया है। आज 12 बजे सीबीएसई ने 10वीं का परिणाम घोषित करते हुए छात्रों का इंतेज़ार खत्म कर दिया है। CBSE द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिज़ल्ट जारी किया गया है। छात्र अपना परिणाम cbseresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने परिणाम की घोषणा करते हुए आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक जारी किया है।
छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने रोल नंबर की मदद से परिणाम चेक कर सकेंगे। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के अतिरिक्त cbse.gov.in पर जाकर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। रिज़ल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in जाए। इसके बाद 10th Board Result 2021 लिंक पर क्लिक करें। इस पेज पर जो भी विवरण मांगे जाए उसे दर्ज करें। इसके बाद आपका CBSE 10th बोर्ड 2021 का स्क्रीन खुलेगा। यहाँ से छात्र अपना रिजल्ट डाऊनलोड कर सकते हैं। यहां से अपना रिजल्ट देखने और डाऊनलोड करने के लिए आपको रोल नम्बर की आवश्यकता होगी। अगर छात्रों के पास रोल नम्बर नहीं है तो वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर होम पेज पर क्लिक करें। इसके बाद नीचे दिए गए Roll Number finder 2021 पर क्लिक करें। फिर सर्वर सिलेक्ट करके continue पर क्लिक करें। इसके बाद 10वीं का विकल्प चुनकर डिटेल्स दर्ज करें। जब आप सबमिट करेंगे तो स्क्रीन पर आपका रोल नम्बर दिख जाएगा। जिसके बाद छात्र अपना परिणाम देख सकेंगे।
बता दें कि सीबीएसई के 10वीं बोर्ड का परिणाम 2021 के मूल्यांकन मानदंड 20 अंकों के इंटरनल असेसमेंट और स्कूलों के 80 अंकों के बाहरी मूल्यांकन के आधार पर बनाया गया है। परिणाम के समय अक्सर वेबसाइट डाउन हो जाती है इसलिए वेबसाइट ट्रैफिक को देखते हुए CBSE ने तीन लिंक जारी किए हैं। cbseresults.nic.in, cbse.gov.in और DigiLocker की वेबसाइट-digilocker.gov.in पर जाकर छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण इस साल भी 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थी। जिसके बाद सभी शैक्षणिक बोर्ड्स ने मार्किंग फॉर्मूले के आधार पर छात्रों का रिजल्ट बनाया है। CBSE द्वारा 3 अगस्त को 12 बजे दसवीं का रिजल्ट जारी किया गया। इससे पहले CBSE ने 31 जुलाई को दो बजे 12वीं का परिणाम जारी किया था।