दुनिया की सबसे ऊंची इमारत (World Tallest Building) दुबई (Dubai) स्थित बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) के ठीक पास बनी एक 35 मंजिला बहु मंज़िला इमारत में ज़बरदस्त आग लग गई। खाड़ी देश के लोकप्रिय अख़बार अरब न्यूज (Arab News) के अनुसार, 7 नवंबर देर रात दुबई में द एमार स्काइस्क्रैपर (The Emaar skyscraper) नाम की एक 35 मंज़िला इमारत में भीषण आग लग गई। हालंकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।
एमार डेवलपर्स ने दुबई में बुलवार्ड वॉक नाम से 8 टावर बनाए थे। द एमार स्काइस्क्रैपर इन्हीं में से एक टावर है। आग लगने के फ़ौरन बाद बचाव एवं राहत कार्य में जुटे लोगों ने ईमारत में मौजूद लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात रही कि इस दौरान किसी को गंभीर चोट नहीं आई। 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों के जरिया आग पर काबू पाया जा सका।
सोशल मीडिया पर लोग इस घटना का वीडियो तेज़ी से शेयर कर रहे हैं। इस बीच कुछ लोगों ने घटना के बाद की तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में इमारत पूरी तरह से काली दिख रही है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि घटना कितनी भयावहता थी।
Dubai: Massive fire breaks out near the world's tallest building Burj Khalifa.#Dubai #Fire pic.twitter.com/jSt3LldqJ5
— TIMES NOW (@TimesNow) November 7, 2022
दुबई में कई गगनचुंबी इमारतें (स्काइस्क्रैपर) हैं। हाल ही में कई इमारतों में आग लगने की बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में इन गंगनचुंबी इमारतों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अप्रैल 2022 में, लक्जरी स्विसोटेल अल मुरूज होटल में आग लग गई थी। इस दौरान भी कोई घायल नहीं हुआ था। ये होटल भी बुर्ज खलीफा ईमारत के सामने ही था।