मुंबई: कोरोनावायरस के मामलों में हाल ही के दिनों में मुंबई में कुछ बढ़ोतरी हुई है। एक बार फिर से सब अलर्ट हो गए हैं। सब कोरोनावायरस के नियमों के पालन की बात कर रहे हैं। इस दौरान मुंबई पुलिस की तरफ से एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों को कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर सचेत किया गया है।
इसको देखते हुए एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपने फैंस से अपील करते हुए कहा है कि कम से कम दूसरों के लिए ही सही, लोग मास्क पहनें। एक दिन में मुंबई में 920 लोगों को बिना मास्क के पकड़ा गया है। अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लोगों से मास्क पहनने की अपील की है। साथ ही अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और करिश्मा कपूर जैसे कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लोगों से मास्क पहनने की अपील की है।
बता दें कि मुंबई में पिछले कुछ दिनों के भीतर कोरोना के मामलों में बढ़तरी हुई है। वहीं, 29 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मुंबई में कोविड के 345 नए मामले पाए गए है। फिलहाल अनुष्का शर्मा यूके में हैं। पति विराट कोहली इंग्लैंड टूर पर गए हैं और अनुष्का वहीं अपनी बेटी के साथ मौजूद हैं।